PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

इंडियन टैरो कांफ्रेंस में जालंधर के ज्योतिषाचार्य आचार्य नरेन्द्र वशिष्ठ को किया सम्मानित,

Jalandhar astrologer Acharya Narendra Vashistha honored at Indian Tarot Conference

PTB City न्यूज़ चंडीगढ़ : इंडियन टैरो कांफ्रेंस की तरफ से स्थानीय सेक्टर 66 स्थित रेडिसन रेड होटल में ज्योतिष सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब के अलावा हिमाचल, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व जम्मू कश्मीर से भी विद्वानों ने भाग लिया। इस मोके जालंधर के आचार्य नरेन्द्र वशिष्ठ को ज्योतिष के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस सेमिनार में विशेष रूप से भाग ले रहे अखिल भारतीय सरस्वती ज्योतिष मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजीव शर्मा ने कहा कि यह हमारा गौरव है कि ज्योतिष शास्त्र में वैज्ञानिक तथ्य विद्यमान है। इसे जन सामान्य तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ज्योतिष शास्त्र में समाहित मानवाधिकार से संबंधित तत्व से समाज के लोगों को लाभ पहुंचना जरूरी है और ऐसा इस तरह के आयोजन से ही संभव है।

इस अवसर पर आचार्य नरेन्द्र वशिष्ठ ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरा उद्देश्य ज्योतिष विद्या को घर-घर पहुंचाना है ताकि इससे कुंडली दिखाने वालों को जीवन की सही दिशा पता चल सके। उन्होंने कहा कि आम आदमी को पता होना चाहिए कि ज्योतिषियों द्वारा बताए गए उपायों से नुकसान को टाला नहीं बल्कि कम किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अक्सर लोग ज्योतिष में गहरी रुचि लेते हैं और अपने करियर, जीवन, विवाह, धन-दौलत और स्वास्थ्य जैसे मामलों में भविष्य की संभावनाएं जानने के लिए ज्योतिषीय जानकारी प्राप्त करते हैं जबकि ज्योतिष अत्यंत ही गहन विज्ञान है और इसमें निरन्तर शोध कीआवश्यकता है।