PTB News

Latest news
Punjab : पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD Rajbir Ghuman को मिली बड़ी राहत Visa कंसल्टेंट्सी के ऑफिस में अज्ञात हमलावरों ने की अंधा/धुंध फा/यरिंग, जाँच में जुटी पुलिस टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट के PG डिपार्टमेंट ने ‘COM-QUEST 2026’ ... कक्षा आठवीं की छात्रा प्रणया खन्ना की पुस्तक "द कर्स ऑफ द वैम्पायर" ने रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और कह... एचएमवी की बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने हासिल किया प्रथम स्थान, Captain Smit Machar को इजरायल देगा वीरता पुरस्कार

Jalandhar : Bikaner Sweets में चोर शटर उखाड़कर ले गए 92 हजार की नकदी व DVR, जांच में जुटी पुलिस

jalandhar bikaner sweets theft dvr 92000 cash stolen cctv

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां चोरी की वारदात के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए व मौके पर थाना 7 की पुलिस जांच करने पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के गढ़ा क्षेत्र के पास स्थित बीकानेर स्वीट्स एंड बेकर {Bikaner Wweets} की दुकान में देर रात चोरी हो गई। चोर दुकान का शटर उखाड़कर तिजोरी से नकदी और 

.

.

डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) ले गए। घटना का पता सुबह दुकान खोलने पर चला। दुकानदार गणेश ने बताया कि सुबह जब उनके भाई दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने शटर उखड़ा हुआ पाया। दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था और तिजोरी खाली थी। चोरों ने बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार गणेश के अनुसार, चोर तिजोरी से 92 हजार रुपये नकद और 

.

.

DVR लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि देर रात करीब 11 बजे दोनों भाई दुकान बंद करके गए थे। सुबह भाई ने दुकान पर शटर टूटा हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना 7 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी ASI बलविंदर पाल ने बताया कि पुलिस ने दुकानदार से दुकान न खोलने की अपील की ताकि फिंगरप्रिंट और 

.

यह भी पढ़ें : Travel Agent ने कनाडा भेजने का झांसा देकर मारी 20 लाख की ठगी, पति-पत्नी पर दर्ज हुआ केस

.

अन्य सबूत जुटाए जा सकें। फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट लिए हैं। ASI बलविंदर पाल ने यह भी बताया कि दुकानदार गणेश की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में 90 हजार रुपये नकद और DVR चोरी होने का जिक्र है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि जल्द ही चोरों को पकड़ा जा सके।

.

यह भी पढ़ें : Himachal : भारी बारिश के बाद बंगाणा में स्कूल-कॉलेज हुए बंद, चट्टानों में दबे 3 मजदूर व 3 गाड़ियां, 350 सड़कें हुई बंद