PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर पुलिस के हत्थे चढ्ढी, आर्मी की फर्जी महिला कर्नल, नौकरी के बदले ठगे 7 लाख रूपये,

jalandhar cheater women nabbed seven lakhs cheated name getting job cashier becoming fake colonel army Punjab

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर पुलिस ने एक ऐसी महिला ठग को गिरफ्तार किया, जो यह ठग आमी की फर्जी कर्नल बनकर लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करती थी। आरोपी महिला की पहचान भोगपुर के गांव बहराम सरिष्ता निवासी मनप्रीत कौर पत्नी तरलोक सिंह के रूप में हुई है। मनप्रीत सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे ठगती थी।

महिला को जालंधर हाइट्स पुलिस चौकी के प्रभारी जसवीर चंद जस्सी व स्टाफ ने काबू किया है। मनप्रीत कौर ने एक युवती जसमीन कौर को बताया था कि वह सेना में कर्नल है। सेना में कैशियर के पद रिक्त हैं और उनकी भर्ती निकली है। यदि वह चाहे तो एक पद पर उसे फिट करवा देगी। मनप्रीत कौर ने जसमीन से नियुक्ति करवाने की ऐवज में 7 लाख रुपए मांगे।

पैसे मिलने के बाद वह जसमीन को बहाने बनाती रही कि शीघ्र ही उसे कॉल लैटर आ जाएगा। उसकी नौकरी फाइनल हो गई है, लेकिन जसमीन को जब महीनों गुजरने के बाद भी कोई कॉल लैटर नहीं आया, तब उसे ठगी होने का अंदेशा हुआ। जसमीन ने पुलिस के पास जाकर महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया, लेकिन मनप्रीत कौर फरार हो गई।

मनप्रीत कौर को अदालत ने 23 दिसम्बर 2020 को भगौड़ा करार दे दिया। पुलिस को मनप्रीत कौर के बारे में पता चला था कि वह जालंधर में है। इसके बाद चौकी प्रभारी जसवीर ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए मनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी कैंट बबनदीप ने बताया कि महिला को जज के सामने पेश किया गया था और उसे जेल में भेज दिया गया है।

Latest News