PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने इंटरमीडिएट (CBSE 12th Result 2022) के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस तरह लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया। जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, वे रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स cbseresults.nic.in या फिर cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को नतीजे देखने के लिए रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड की जरूरत होगी।
कक्षा 12 की परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून तक आयोजित की गई थी। पहले उम्मीद की जा रही थी कि सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट15 जुलाई तक जारी कर दिया जाएंगे लेकिन इसमें देरी हुई। इस बार सीबीएसई 10वीं 12वीं के कुल 35 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। दसवीं की परीक्षा में 21,16,209 स्टूडेंट्स और 12वीं की परीक्षा में 14,54,370 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे।
– इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट
cbse.nic.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in








































