PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

जालंधर के जिलाधीश ने लुटेरों का मुकाबला करने वाली बहादुर कुसुम को दिया एक लाख का चैंक,

jalandhar dc ghanshyam thori hands over cheque of rs one lac to bravehart girl kusum Jalandhar PTB Big Breaking News

jalandhar dc ghanshyam thori hands over cheque of rs one lac to bravehart girl kusum Jalandhar

‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ के अधीन ब्रांड एंबैसडर के तौर पर कुसुम के नाम से शुभंकर का किया अनावरण,

राष्ट्रीय और राज्य सरकार को बहादुरी इनाम के लिए कुसुम के नाम की सिफारिश की,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB City न्यूज़ जालंधर : जिलाधीश घनश्याम थोरी ने गुरुवार को 15 वर्षीय कुसुम को एक लाख रुपये का चैक भेंट किया / 30 अगस्त को दीन दयाल उपाध्याय नगर में दो मोटरसाइकिल से स्नैचरों के साथ कुसुम ने बहुत बहादुरी से सामना किया था, जिसमें एक आरोपी के हमले के बाद उसकी कलाई गंभीर रूप जख्मी भी हो गई थी /

.

कुसुम के साहस और दृढ़ भावना को सलाम करते हुए, जिलाधीश ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ प्रोग्राम के अधीन ब्रांड एंबैसडर के तौर में उसके नाम के शुभंकर का अनावरण किया, ताकि इससे अन्य लडकियों को भी प्रेरित किया जा सके / पूरे जोश के साथ कुसुम अपने पिता साधु राम और माँ राज कुमार के साथ डीसी कार्यालय पहुंची, जहाँ जिलाधीश ने स्वागत किया /

.

जिलाधीश घनश्याम थोरी ने कुसुम के परिवार से कहा कि कुसुम उसने जालंधर का नाम रोशन किया है और यह उसके सराहना के लिए एक छोटा सा टोकन था / उन्होंने परिवार को बताया कि प्रशासन ने राष्ट्रीय और राज्य बहादुरी पुरस्कार के लिए कुसुम के नाम की भी सिफारिश की है और इस संबंधी जानकारी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यालयों को भी भेजी गई है / जिलाधीश ने कहा कि कुसुम ने साबित कर दिया है कि अगर मौका दिया जाए तो लड़कियां कुछ भी हासिल कर सकती हैं /

उन्होंने कहा कि चूंकि कुसुम के माता-पिता ने उन्हें एनसीसी और ताइक्वांडो के लिए प्रेरित किया, और इस आत्मविश्वास से उसने स्नैचिंग की घटना के दौरान पूरे साहस का प्रदर्शन किया / पुलिस अधिकारी बनने के सपने को साकार करने के लिए जिलाधीश ने कुसुम को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया / उन्होंने परिवार से किसी भी तरह की मदद के लिए कभी भी अपने कार्यालय से संपर्क करने की बात कही /

.

डिप्टी कमिश्नर ने साथ ही दादी अते ’पोती दी जोड़ी’ एक ऑनलाइन प्रतियोगिता भी शुरू की, जिसमें 15 वर्ष की आयु की युवा लड़कियां भाग ले सकती हैं / उन्होंने कहा कि लड़कियां सेल्फी विद दादी ’और and दादी और पोती’ (30 सैकंड से 60 सैकंड) के रिश्तों पर एक वीडियो बना सकती हैं और 21 सितंबर 2020 तक व्हाट्सएप नंबर 98720-21457 पर भेज सकती हैं /

.

उन्होंने कहा कि पहले तीन स्थान वालें को 10,000 रुपये, दूसरे स्थान पर 5000 रुपये और तीसरे स्थान वाले को 2100 रुपये का नकद इनाम मिलेगा। 1100 रुपये के कोंसोलेशन इनाम भी दिए जाएंगे / इस अवसर पर मुख्य रूप से एसडीएम राहुल सिंधु, सहायक आयुक्त हरप्रीत सिंह, हरदीप सिंह, जिला प्रोग्राम अधिकारी गुरमिंदर सिंह रंधावा और अन्य शामिल थे /

.
.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

jalandhar dc ghanshyam thori hands over cheque of rs one lac to bravehart girl kusum Jalandhar