.
jalandhar general assistant dr anupreet kaur suspended
करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला हुआ दर्ज,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर / तरनतारन : जालंधर में तैनात जनरल सहायक डॉ. अनुप्रीत कौर को 1 करोड़ 63 लाख 975 रुपए का गबन के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है / इस मामले में आरोपी चार लोगों के खिलाफ अभी जांच जारी है / उन पर आरोप है कि राजस्थान-जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे के निर्माण के मौके सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण के दौरान तत्कालीन तरनतारन की एसडीएम डॉ. अनुप्रीत कौर ने उन लोगों को लाभ पहुंचाया, जिनके पास जमीन नहीं थी /
..
इस मामले में डीसी प्रदीप सभ्रवाल की रिपोर्ट पर जनरल सहायक डॉ. अनुप्रीत कौर सरकार ने कार्रवाई की है / राज्य सरकार द्वारा डा. अनुप्रीत कौर को सस्पैंड करने के बाद उनकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है / आपको बता दें कि राष्ट्रीय मार्ग के निर्माण के मौके भूमि अधिग्रहण के दौरान जसबीर कौर निवासी मानावाला (अमृतसर), राजविंदर कौर निवासी फतेहपुर अलगों (तरनतारन) सरताज सिंह निवासी कोट दसंधी मल्ल (तरनतारन) बिक्रमजीत सिंह निवासी होशियार नगर (अमृतसर), गुरजीत कौर निवासी कोट दसंधी मल्ल (तरनतारन) के अलावा 3 अन्य लोगों के नाम पर बैंक खातों में 1 करोड़ 63 लाख 975 रुपए की राशि डाल दी गई थी /
..
इस मामले में पट्टी में 5 सितंबर को केस दर्ज किया था / इसके बाद लोक इन्साफ पार्टी के जिला अध्यक्ष बचित्तर सिंह ढिल्लों ने तरनतारन में प्रेस कांफ्रेस करके डॉ. अनुप्रीत कौर के खिलाफ करोड़ों के गबन करके जायदाद बनाने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद यह मामला पूरी तरह से तूल पकड़ गया था / अब देखना होगा कि इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ़्तारी कब होती है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
jalandhar general assistant dr anupreet kaur suspended


































