PTB News

Latest news
₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ... पेट्रोल- डीजल और ATF पर केंद्र सरकार द्वारा लिया गया बड़ा फैसला, जनता को लगेगा बड़ा झटका

जालंधर, 2 गाड़ियों की हुई आमने सामने भीषण टक्कर, गाड़ी के खुले एयरबैग, मची चीख पुकार,

jalandhar-lambra-road-accident-between-2-vehicles-3-injured

.

.

PTB Accident न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में लांबड़ा हाईवे पर देर रात दो कारों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कार सवार 3 लोग गंभीर जख्मी हो गए। ये हादसा लांबड़ा के गांव बादशाहपुर के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

.

.

पुलिस बयान दर्ज करने के बाद केस दर्ज करेगी। थाना लांबड़ा में तैनात ASI सुभाष भगत ने बताया कि कपूरथला के रहने वाले भगवंत सिंह अपनी ब्रेजा कार में सवार होकर अपने दोस्तों के साथ जालंधर के लांबड़ा की ओर जा रहे थे। जब वह बादशाहपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक XUV गाड़ी के साथ उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के एयरबैग खुल गए।

.

.

घटना के बाद मौके पर तुरंत राहगीर इकट्ठा हो गए। जिसके बाद पुलिस की मदद से जख्मी हुए तीन लोगों को इलाज के लिए जालंधर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बता दें कि जहां हादसा हुआ है, वहां से आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जिसकी गलती पाई जाएगी, उस पर कार्रवाई होगी। फिलहाल दोनों पक्षों के लोग काफी गंभीर जख्मी हुए हैं।

.

.

.