.
.
Jalandhar police arrested a harpal singh pala spy for Pakistan Rural Police Punjab Kartarpur Thana
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : जालन्धर देहात पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब उसने खालिस्तानी समर्थक व देश विरोधी सोच रखने वाले गोपाल चावला के लिए जासूसा करने वाले करतारपुर के गांव भतीजा निवासी हरपाल सिंह पाला को गिरफ्तार कर लिया / आपको बता दें कि हरपाल सिंह पाला पाकिस्तान में बैठकर खालिस्तानी समर्थक गोपाल चावला के साथ सम्पर्क में था, पुलिस के मुताबिक वह जासूसी का सारा काम चावला के लिए किया करता था /
.
.
थाना करतारपुर में दर्ज मामले के मुताबिक नवजोत सिंह पुलिस टीम के साथ बदमाशों को काबू करने के लिए जल्ला मोड़ पर नाकेबंदी की गई थी, इसी दौरान पुलिस को सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर गांव भतीजा का हरपाल सिंह पाला अपने फोन के जरिए पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी समर्थक गोपाल चावला व अन्य आतंकवादी के साथ-साथ अन्य देशों में बैठे आतंकियों के साथ बात करके वायुसेना व थल सेना की सारी जानकारी एकत्रित कर गोपाल सिंह चावला को देता है, जिसके बात यह ख़ुफ़िया जानकारी आई.एस.आई. को फॉरवर्ड की जाती है /
.
.
पुलिस को मिली इस सूचना के बाद जब हरपाल सिंह पाला अपने पल्सर बाइक पर सवार होकर इलाके से निकल रहा था तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली, जिससे पास से मोबाइल के इलावा काफी आपत्तिजनक सामान कब्जे में लिया गया है, हालांकि इस मामले में देहात ने अभी तक मीडिया से कोई बात नहीं की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पुलिस दोपहर बाद मीडिया से इस पुरे मामले का खुलासा कर सकती है / फ़िलहाल पुलिस ने इस पकड़े गए पाकिस्तानी जासूस को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड ले लिया है व इससे पूछताछ की जा रही है /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jalandhar police arrested a harpal singh pala spy for Pakistan Rural Police Punjab Kartarpur Thana


































