PTB News

Latest news
एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया, पंजाब में विफल कानून-व्यवस्था पर सांसद सुखजिंदर रंधावा ने उठाए सवाल सिंगर-रैपर बादशाह को जल्द किया जाये गिरफ्तार, महिला आयोग का सख्त आदेश, पासपोर्ट भी किया जाये जब्त, जालंधर से दुःखद खबर, पहले लगाई कमरे में आग फिर, पत्नी-बेटे की आंखों के सामने व्यक्ति जला जिंदा, पेट्रोल से लेकर LPG ही नहीं, पानी तक पहुंची ईरान युद्ध की आग, जानें कारण? Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे?
Translate
[gtranslate]

जालंधर पुलिस ने +2 और 9वीं पास, 26 वर्षीय और 23 युवक को किया गिरफ्तार,

Jalandhar police arrested two people who looted and killed Punjab

.

.

Jalandhar police arrested two people who looted and killed Punjab

इनके किस्से सुनकर पुलिस भी रह गई दंग,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर पुलिस की सीआईए-1 और बस्ती बावा खेल की पुलिस ने सयुक्त रूप 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है / पकड़े गए आरोपियों की पहचान सचिन पुत्र बंसीलाल वासी बस्ती दानिशमंदा, लवप्रीत उर्फ लव पुत्र गुरमीत सिंह वासी नागरा के तौर पर बताई जा रही है /

.

.

यह दोनों पकड़े गए व्यक्तियों के बारे में जानकारी देते हुए आज एक प्रैस वार्ता के दौरान डीसीपी गुरमीत सिंह, एडीसीपी परमिन्दर सिंह भंडाल ने बताया कि सीआईए-1 के प्रभारी हरमिन्दर सिंह ने बस्ती बावा खेल थाने की पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाकर उक्त आरोपियों को बाबा बुड्डा जी पुली से गिरफ्तार किया है /

.

उन्होंने बताया कि 29 जनवरी 2019 की रात्रि को 8:30 बजे बस्ती गुजां शमशान घाट के पास सचिन, पोपी, गोरी, लवप्रीत सिंह, प्रभजोत उर्फ लाली ने अपने साथियों के साथ मिलकर बस्ती नौ निवासी मनजोत सिंह उर्फ साबी पुत्र जरनैल सिंह को तेजधार हथियारों के साथ काट डाला था / हमलावर मनजोत को मरा हुआ समझ उसे घायल कर चले गए थे /

.

इस दौरान मनजोत ने श्मशान घाट में छुपकर अपनी जान बचाई थी / आरोपियों ने मनजोत पर इसलिए हमला किया था क्योंकि मनजोत की अकाश पुत्र हरजिंदर सिंह के साथ पैलेस में किसी बात को लेकर झड़प हो गया, जिसके बाद सभी आरोपी फरार चल रहे थे / उन्होंने यह भी बताया कि इनमें से एक आरोपी 26 साल का सचिन जिसने महज +2 तक की पढ़ाई और दूसरा आरोपी लवप्रीत सिंह जिसकी उम्र महज 23 साल है और इसने 9वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है /

.

डीसीपी गुरमीत सिंह ने यह भी बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने जुर्म कबूल कर लिए हैं और इनकी निशान देही पर इनके गेंग के सरगना को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा / फ़िलहाल पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज कर लिए हैं व इनसे पूछताछ की जा रही है /

.

 

 

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

Jalandhar police arrested two people who looted and killed Punjab