.
.
Jalandhar Traffic Police School Auto rikshaw Student Auto driver on the way Punjab
रास्ते में ऑटो चालक करते हैं मौत के कुंए से भी खतरनाक स्टंट,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर तस्वीरों के साथ कहीं इन स्कूलों में आपके बच्चे तो नहीं हैं पढ़ते)
PTB Big City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर में नीटू शतरांवाला की बेटी की सड़क हादसे में हुए दर्दनाक मौत के बाद भी जालंधर के ऑटो चालक चाहे वह स्कूल के हो या आम लोगों को लेकर जाने वाले, ना ही वह खुद सुधर रहे हैं और ना ही सुधरने का ले रहे हैं नाम, दो दिन बीत जाने के बाबजूद शहर के स्कूल ऑटो चालक रोजाना की ही तरह स्कूल के बच्चों को भेड़, बकरियों की तरह घर से स्कूल और स्कूल से घर ला जा रहे हैं /
.

ऐसे में जालंधर पुलिस का ट्रैफिक विभाग से जुड़े हुए अधिकारी भी कुंभकर्ण की नींद सोया हुए हैं, यह सब हम नहीं कह रहे यह सब आज की तस्वीरें खुद बयान कर रही है / क्योंकि दो दिन पहले जो कुछ जालंधर में घटित हुआ उसके बारे में सोचने पर भी रूह कांप जाती है, लेकिन इस मामले की गंभीरता इतनी ज्यादा है कि या तो ऑटो चालकों को सुधरना होगा या फिर परिजनों को, क्योंकि चंद रुपयों की खातिर जो स्टंट सीन करते हुए यह ऑटो चालक सड़कों पर अपना कर्तव्य करते हुए जाते हैं उससे आने वाले समय में एक और भयानक हादसा होना लाजमी है /
.

क्या जिला जालंधर के ट्रैफिक पुलिस विभाग में कोई सिस्टम नहीं है, क्या बाद उनको चालान ही काटने का अधिकार है / अगर हम शहर के हालातों की बात करें तो लगता है ट्रेफिक पुलिस को लकवा हो गया है / ऐसा हम इस लिए कह रहे हैं क्योंकि ट्रैफिक पुलिस के सीनियर अधिकारी हों या फिर अन्य मुलाजिम एक तरफ देखते हैं दूसरी तरफ नहीं /
.
.
जालन्धर में बिना परमिट के चल रहे कई आटो चालक उनको दिखाई नहीं देते और ना ही यह दिखाई देता है कि ऑटो में जरूरत से ज्यादा सवारियां भरी हैं चाहे वह स्कूल के बच्चों की हों या अन्य, ट्रैफिक पुलिस का यह रूप जिले के कई ऑटो यूनियन के प्रधानों तथा ट्रैफिक मुलाजिमों की सांठगांठ का लग रहा है, तभी तो जिला ट्रैफिक पुलिस अधिकारी इनकी और ध्यान ना देकर अन्य कामों में अपनी व्यवस्थता दिखाकर मासूम बच्चों की जान दाव पर लगा रहे हैं /

पीटीबी न्यूज़ आप सभी से निवेदन करता है की या तो आप खुद अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाएँ या फिर हमारे इस अभियान में शामिल होकर इन ऑटो चालकों को सबक सिखाएं ताकि यह ऑटो चालक कानून की धज्जियां और किसी की मौत का कारण कभी ना बन सकें, साथ ही ऑटो चालक जब भी आपके बच्चों को घर से या स्कूल से लेकर आएं या जाने तो वह बच्चों को भेड़, बकरियों की तरह नहीं बल्कि कायदे से बिठायें, जिनके पास लाइसेंस या परमिट नहीं है उनके हवाले अपने बच्चों को ना करें हो सके तो उसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन और ट्रैफिक पुलिस, या जिलाधीश से करें, ताकि आपके बच्चों का भविष्य बनने की बजाए पहले ना बिगड़ जाए और आप बाद में हाथ मलते ना रह जाएँ /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Jalandhar Traffic Police School Auto rikshaw Student Auto driver on the way Punjab


































