PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

जालंधर में 37 लाख लेकर दिए नकली वीजा, महिला ने चर्च के व्यक्ति पर लगाया ठगी का गंभीर आरोप,

jalandhar-woman-accused-a-church-official-of-fraud-and-allegedly-giving-her-fake-visas-for-rs-37-lakh-travel-agent-francis-masih-fraud-case

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में एक बार फिर से Travel Agent द्वारा लाखों की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक ठग Travel Agent ने विदेश भेजने के नाम पर महिला से लाखों की ठगी मार ली। वहीं इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार ने अंकुर नरुला चर्च में एक्टिव व्यक्ति फ्रांसिस मसीह और उसकी कंपनी पर 37 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

.

Jalandhar woman accused a church official of fraud and allegedly giving her fake visas for Rs 37 lakh Travel Agent Francis Masih Fraud Case

.

पीड़ित अमरीक सिंह और उनकी पत्नी पूजा ने बताया कि वे कार्यक्रम के दौरान फ्रांसिस मसीह के संपर्क में आए थे। आरोप है कि फ्रांसिस मसीह ने कनाडा टूरिस्ट वीजा और विदेश भेजने का भरोसा देकर उनसे पैसा ले लिया और विदेश नहीं भेजा। पीड़ित महिला पूजा के अनुसार आरोपी ने उनके पति, देवर और देवरानी के नाम पर नकली वीजा, एयर टिकट और दस्तावेज दिखाकर 37 लाख रुपए ले लिए। अब विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ साल से टालमटोल कर रहे हैं।

.

.

उन्होंने बताया कि उनके पासपोर्ट भी उनके पास ही हैं। हमें कहा गया था कि 5 दिन में आपकी फ्लाइट करवा देंगे, लेकिन डेढ़ साल बीत गया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने दावा किया था वह चर्च में अंकुर नरूला का खास आदमी है। पीड़िता ने दावा किया कि वह चर्च के सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर आगे रहता था, इसलिए उस पर विश्वास कर लिया। जब मामला बिगड़ा तो उन्होंने चर्च से जुड़े एक अन्य व्यक्ति गौरव प्रधान से बात की, जिसने पैसे वापस करवाने की बात कही,

.

Jalandhar woman accused a church official of fraud and allegedly giving her fake visas for Rs 37 lakh Travel Agent Francis Masih Fraud Case

.

लेकिन महीनों घुमाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। पीड़ितों का दावा है कि इस ठगी गैंग के कई और शिकार सामने आने को तैयार हैं। अमरीक सिंह ने आरोप लगाया कि ठगी होने का पता चलने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। भाना सिद्धू ने इस मामले की जांच और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा अगर जांच एजेंसियों ने कार्रवाई नहीं की तो इस मामले को बड़े स्तर पर उठाया जाएगा। इसके खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ा तो वो भी करेंगे।

.

.

Latest News