PTB News

Latest news
एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया, पंजाब में विफल कानून-व्यवस्था पर सांसद सुखजिंदर रंधावा ने उठाए सवाल सिंगर-रैपर बादशाह को जल्द किया जाये गिरफ्तार, महिला आयोग का सख्त आदेश, पासपोर्ट भी किया जाये जब्त, जालंधर से दुःखद खबर, पहले लगाई कमरे में आग फिर, पत्नी-बेटे की आंखों के सामने व्यक्ति जला जिंदा, पेट्रोल से लेकर LPG ही नहीं, पानी तक पहुंची ईरान युद्ध की आग, जानें कारण? Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे?
Translate
[gtranslate]

पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद,

Jammu kashmir: jawan martyred in ceasefire violation by pakistan, three terrorist killed

.

.

Jammu kashmir: jawan martyred in ceasefire violation by pakistan, three terrorist killed

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर / श्रीनगर : पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है / जम्मू-कश्मीर में सुंदरबनी से लेकर तंगधार और गुरेज तक एलओसी पर भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त फायरिंग हुई है, हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस बड़ी घुसपैठ को नाकाम कर दिया है / इस घुसपैठ को नाकाम करने के दौरान तीन आतंकी भी मारे गए / पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन में सेना का एक जवान शहीद हो गया /

.

.

भारतीय सेना के मुताबिक, जब जवानों ने मारे गए आतंकियों के शवों को उठाने की कोशिश की तो पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए फायरिंग शुरु कर दी / जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने भी पाक चौकियों पर जमकर गोलाबारी की, कहा जा रहा है कि दोनों के शव अभी भी एलओसी पर पड़े हैं /

.

.

वहीं कश्मीर के तंगधार सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने भारत की चौकियों पर तोप से गोलाबारी की / इसके जवाब में भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की चौकियों पर अपनी तोपों का मुंह खोल दिया / पाकिस्तान के कब्जे वले कश्मीर यानि पीओके के शारदा इलाके से कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें भारत के मोर्टार फायरिंग से शारदा इलाके के लोगों में भगदड मचते देखा गया साथ ही देर शाम तक यहां से आग का धुंआ कई जगह देखा गया जो भारत की फायरिंग के चलते उठ रहा था /

.

.

उधर, जम्मू के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान के भी दो सौनिक भारत की फायरिंग में मारे गये हैं / पिछले तीन दिनों से पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है / पाकिस्तान की ओर से जुलाई महीने के दौरान ही कुल 272 संघर्षविराम उल्लंघन हो चुके हैं / रविवार को शाहपुर और सौजियान क्षेत्रों में पाकिस्तान की गई गोलीबारी में एक नौ दिन के बच्चे की मौत हो गई थी और दो नागरिक घायल हो गए थे /

.

 

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

Jammu kashmir: jawan martyred in ceasefire violation by pakistan, three terrorist killed