PTB News

Latest news
20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ...

दिनदहाड़े चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, सरपंच की हुई मौत, पुलिस के हाथ-पांव फूले, दहशत का बना माहौल,

jind-sarpanch-shot-dead-haryana-crime-news-today-big-news

PTB Crime न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा में एक सरपंच की दिन दहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। दरअसल, यह पूरी वारदात जींद जिले में स्थित काब्रच्छा गांव में हुई। काब्रच्छा गांव के सरपंच मनीष को दो बदमाशों ने गोलियां मारीं और मौके से फरार हो गए। इधर, गोलियां लगने से सरपंच मनीष की मौत हो गई। फिलहाल,

बदमाशों की इस वारदात से जहां सरपंच मनीष के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है तो वहीं पूरा गांव इस वारदात से दशहत के माहौल में है। पूरे गांव में खलबली मची हुई है। वहीं दिन दहाड़े सरपंच की हत्या से पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए हैं। फरार हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी के साथ फोर्स तैनात कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों की गोलीबारी में सरपंच मनीष को 4 गोलियां लगीं। 2 गोली मनीष के सिर में लगीं और एक गोली कमर और एक गोली बाजू पर लगी।

ज्यादा गोलियां लगने और खून बह जाने से मनीष की जान नहीं बच सकी। बदमाशों के फरार होने के तत्काल बाद ही मनीष को आनन्-फानन में उचाना के सिविल अस्पताल में ले जाया गया था। लेकिन काफी प्रयास के बावजूद बचाया नहीं जा सका, जिसके बाद पुलिस ने मृतक सरपंच मनीष का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। बताया जा रहा है कि, सरपंच मनीष पर जिस वक्त बदमाशों ने गोलियां चलाईं।

वह काब्रच्छा गांव स्थित अपने कार्यालय में मौजूद थे। बदमाश अचानक से कार्यालय के अंदर घुसे और जब तक सरपंच मनीष कुछ समझ पाते। बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। गोलियों की आवाज गांव में दूर-दूर तक सुनाई दे रही थी। जिससे गांव के लोग दहल गए और घर के अंदर से बाहर भागकर आए। कहा जा रहा है कि, सरपंच मनीष की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। जिन दो बदमाशों ने मनीष को गोलियां मारी हैं वो गांव के युवक बताये जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है।

Latest News