PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में शरारती तत्वों द्वारा खालिस्तानी नारे लिखे जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं. फिरोजपुर के झंडेवाला गांव में आज सुबह भगत सिंह की प्रतिमा के पास खालिस्तान लिखा हुआ मिला।
जानकारी के मुताबिक यह नारे मूर्ति के सामने बनी दीवार के आगे की तरफ लिखे गए थे, जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व इन नारों को काले रंग से मिटा दिया / फ़िलहाल पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व आगे की जांच में की जा रही है /








































