PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के दकोहा में बीते दिन यानि वीरवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायलर हो गई, जिसमें जिस में कहा गया कि दकोहा एरिया में हथियारों की डीलिंग हो रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक घंटे के अंदर ही वीडियो में दिखाई देने वाले तीन लड़के ट्रेस कर उन्हें कस्टडी में ले लिया /
लेकिन पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो पता चला कि जो पिस्टल वह लेकर घूम रहे थे वह असली नहीं, बल्कि खिलौना पिस्टल (लाइटर) था / 2:50 मिनट के CCTV फुटेज में नजर आ रहा था / तीनों विद्यार्थी बड़े आराम से बातें कर रहे थे / दो के पास स्कूल बैग थे / वहीं ACP (सेंट्रल) अश्वनी अत्री ने कहा कि वीडियो पुलिस के नोटिस में आने के बाद चौकी दकोहा के इंचार्ज मनीष भारद्वाज ने टीम के साथ एक घंटे में सारा मामला क्लियर कर लिया /
पुलिस जांच में सामने आया कि एक 11वीं तो दो 12वीं के छात्र हैं / बुधवार को वह जब रात के समय ट्यूशन से लौटते तो रास्ते में रुकर वह एक-दूसरे को खिलौना पिस्टल दिखाने लगे / छात्रों ने माना कि करीब 3 माह पहले वह हिमाचल में स्थित बॉम्बे पिकनिक स्पॉट से खिलौना पिस्टल खरीद कर लाए थे, लेकिन उनका इरादा कुछ गलत नहीं था / फ़िलहाल पुलिस ने तीनों युवकों को वार्निंग देकर पारिवारिक के हवाले कर दिया है /








































