.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
Kiranadeep Kaur student of Lyallpur Khalsa College for Women Jalandhar got third position in the contest
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वीमेन जालंधर की ऍम. ए. पंजाबी की छात्रा किरणदीप कौर नें संत नामदेव क्षत्रिय ( टांक) सभा जिला जालंधर की और से करवाए गए इंटर कॉलेज सत्रह लेख मुकाबले में तीसरा स्थान प्राप्त किया /
किरणदीप की इस उपलब्धि पर कॉलेज की प्रिंसीपल डॉ. नवजोत नें उसे बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को विविध स्तरों पर होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहना चाहिए ताकि पढ़ाई के अतिरिक्त उनकी प्रतिभा रचनात्मकता का परिष्कार होता रहे और भविष्य में उनके पास करियर के चुनाव को लेकर बेहतर विकल्प मौजूद रहे / उसके साथ ही उन्हों नें कड़ी मेहनत, दृढ़ निशचय, लगन जैसे गुणों को व्यावहारिक रूप में आत्मसात करने पर भी बल दिया और विद्यार्थियों को असफलता के डर से दूर रहकर मेहनत करने कि प्रेरणा दी /
इस अवसर पर पंजाबी विभाग कि विभागाध्यक्ष डॉ. अकाल अमृत कौर नें भी किरणदीप को बधाई व् शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य कि कामना कि प्रिंसीपल मैडम नें डॉ. अकाल अमृत द्वारा अपनी छात्राओं को शिक्षा के अतिरिक्त अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए दिए जाने वाले दिशा – निर्देशों कि सराहना की और कहा कि एक शिक्षक अपने शिक्षार्थी के जीवन में उसकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं अत: उसकी सफलता में एक शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान हैं /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Kiranadeep Kaur student of Lyallpur Khalsa College for Women Jalandhar got third position in the contest



































