PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

KMV कॉलेजिएट स्कूल की खिलाड़ी छात्राओं ने जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन,

KMV Collegiate Sr. Sec. School bags gold medal in Junior State Softball Championship Jalandhar

गोल्ड मेडल हासिल कर विद्यालय को किया गौरवान्वित,

PTB News शिक्षा : KMV कॉलेजिएट सीनियर सेकेडरी स्कूल, जालंधर की सॉफ्टबॉल की खिलाड़ी छात्राओं ने 26वीं जूनियर स्टेट सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मेहनत एवं लगन का शानदार प्रमाण पेश किया।

गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना में आयोजित हुई इस चैंपियनशिप के दौरान स्कूल की सॉफ्टबॉल टीम ने गोल्ड मेडल हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। छात्रा खुशदीप कौर, नवदीप कौर, राजबीर एवं प्रियंका ने इस चैंपियनशिप में सहभागिता करते हुए खेल भावना का बखूबी प्रदर्शन किया।

विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस शानदार सफलता पर सभी खिलाड़ी छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए बताया कि कन्या महाविद्यालय के द्वारा खिलाड़ी छात्राओं को मुफ्त रहने सहने, खाने-पीने एवं शिक्षा की सुविधाओं के साथ-साथ स्टेट- ऑफ-दि-आर्ट जिम्नेकिायम, खुली प्लेग्राउंडका एवं उत्तम कोचिंग मुहैया करवाने के लिए सदा गंभीर प्रयास किए जाते रहते हैं

तथा इसी के बल पर खिलाड़ी छात्राओं के द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों के क्षेत्र में अपना नाम स्थापित किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने इस सफलता के लिए डॉ. देवेंद्र सिंह, फिकिाकल एजुकेशन विभाग के साथ-साथ मैडम बलदीना के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की।