PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

के.एम.वी. में अंतरराष्ट्रीय व्याख्यानमाला के अंतर्गत प्रवासी साहित्य एवं संस्कृति विषय पर वेबीनार आयोजित,

KMV organises an international webinar on Overseas Literature & Culture under the International Lecture Series

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ हिंदी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय व्याख्यानमाला के अंतर्गत प्रवासी साहित्य एवं संस्कृति विषय पर वेबीनार का आयोजन करवाया गया. इस आयोजन में कैलीफोर्निया, अमेरिका से डॉ. वीणा विज ने विशेष तौर पर स्रोत वक्ता के रूप में शिरकत की. छात्राओं से संबोधित होते हुए श्रीमती वीणा विज ने विस्तार से विषय को परिभाषित किया और कहा कि प्रवास में रहने वाले भारतीय वहां की विपरीत जीवन परिस्थितियों में भी अपनी सभ्यता और संस्कृति को बड़ी कुशलता के साथ सहेज कर रख रहे हैं.

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि पारिवारिक एवं निजी जीवन से लेकर समाज व राष्ट्रीय स्तर तक बहुत सारी ऐसी संस्थाएं व समितियां प्रवासी भारतीयों के द्वारा बनाई गई हैं जिनमें भारतीय मूल्यों एवं आदर्शों की गहरी छाप दिखाई देती है. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की तहजीब अब अमेरिका की स्कूलों एवं कॉलेजों में भी शुरू की जा चुकी है और अमेरिका की विभिन्न यूनिवर्सिटीओं में हिंदी को एक विषय के रूप में पढ़ाया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीय वहां की आबो-हवा में अपने देश की मिट्टी की सौंधी सुगंध को बिखेरने में अपनी मेहनत लगन एवं समर्पण के साथ सफल हो पाए हैं.

इसके साथ ही वेबीनार की अंत में छात्राओं के द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब भी उन्होंने बेहद सरल ढंग से दिए विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विषय की महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं को प्रदान करने के लिए स्रोत वक्ता के प्रति आभार व्यक्त किया और साथ ही इस सफल आयोजन के लिए डॉ. विनोद कालरा, अध्यक्षा, हिंदी विभाग एवं समूह प्राध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की.