.
.
KMV Organizes a One Day Fitness Workshop
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News शिक्षा : भारत की विरासत संस्था कन्यामहाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) में स्टूडैंट वैलफेयर विभाग के अंतर्गत कार्यशील स्टूडैंट वैलनैस क्लब तथा स्ट्रैस बस्टर क्लब के द्वारा एक दिवसीय फिटनैस वर्कशाप का आयोजन किया गया /
.
.
इस वर्कशाप में के.एम.वी. के होस्टल की छात्राओं ने पूरे जोश एवं उत्साह से भाग लिया / छात्राओं को उनकी अच्छी सेहत के प्रति जागरुक करने के मकसद के साथ आयोजित हुई इस वर्कशाप में नियो फिटनैस टीम ने छात्रात्रों को विभिन्न गतिविधियों द्वारा सेहतमंद रहने की जानकारी प्रदान की / श्री अजय द्वारा सैशन की शुरुआत योग अभ्यास द्वारा की गई और इसके साथ ही उनकी टीम के बाकी सदस्यों द्वारा छात्राओं को काुंबा और डांस क्लासिस बारे बताया गया /
.
.
विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम एक संतुलित जीवन में अपना अहम रोल अदा करते हैं तथा इंसान और समाज के भावनात्मक एवं अध्यात्मिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होता रहना चाहिए / इसके साथ ही उन्होंने डा. मधुमीत, डीन, स्टूडैंट वैल्फेयर को इस वर्कशाप के सफल आयोजन के लिए मुबारकबाद दी /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Organizes a One Day Fitness Workshop


































