KMV Organizes a Panel Discussion on Credibility of Media in Present Era
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कालेज (इंडिया टूडे 2019 की रैकिंग अनुसार), जालंधर के पोस्ट ग्रैजुएट डिपार्टमैंट आफ जर्नलिजम एंड मास कम्यूनिकेशन द्वारा भारतीय समाचार पत्र दिवस के मौके पर वर्तमान समय में मीडिया की विश्वसनीयता विषय पर एक पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया /
.इस आयोजन में श्री चन्द्र मोहन, प्रधान, आर्या शिक्षा मंडल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की जबकि श्री सुरेश सेठ, मैंबर, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी, श्री राजेश बाली, फील्ड पब्लिसिटी अफसर, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, श्री सतनाम माणक, एगजक्टिव एडीटर, अजीत ग्रुप आफ पब्लिकेशन, डा. लखविंदर जौहल, प्रधान, पंजाब प्रैस क्लब, जालंधर और डा. रणबीर सिंह, अध्यक्ष, पत्रकारिता एवं जन-संचार विभाग, आई.के.जी. पी.टी.यू. ने विशेष तौर पर अपनी शिरकत की /
आए हुए मेहमानों का स्वागत करते हुए विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने वर्तमान समय में मीडिया के भरोसेयोगय होने के महत्व को दर्शाया और कहा कि किसी भी विषय पर मीडिया द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अपना मत तैयार करने से पहले उस मुद्दे के विभिन्न पहलुओं की जानकारी हम सब को प्राप्त करनी चाहिए /
.पैनल डिस्कशन के दौरान संबोधित होते हुए अनुभवी पत्रकार श्री चन्द्र मोहन ने मीडिया के स्तर में आ रही गिरावट के प्रति चिंता व्यक्त की और मीडिया के बाजारीकरण की बात करते हुए किसी भी संपादक की निष्पक्ष सोच के महत्व और उसके द्वारा निभाई जाने वाली जिम्मेवारियों की बात की /
इसके इलावा श्री सुरेश सेठ ने इस मौके पर बोलते हुए देश के स्वतंत्रता संग्राम में प्रैस द्वारा निभाए गए अपने महत्वपूर्ण रोल की बात की और साथ ही निष्पक्ष और निडर होकर पत्रकारों द्वारा सच का साथ देने की भी बात की / इसके इलावा उन्होंने परंपरागत माध्यम और मौजूदा सोशल मीडिया के बीच के अंतर के बारे में चर्चा की /

प्रोग्राम में हाज़ीर श्री राजेश बाली ने मीडिया के बाजारीकरण पर चिंता व्यक्त करते हुए किसी भी मीडिया संस्था द्वारा ब्रेकिंग न्यूज की धारणा को मुख्य रखते हुए जानकारी में बदलाव करके निजी हितों के अनुसार पेश करने के नाकारात्मक चलन के बारे भी बात की और कहा कि मीडिया में लोगों का भरोसा समाज निर्माण में कारगर साबित हो सकता है /
.श्री सतनाम माणक ने इस चर्चा के दौरान बोलते हुए पंजाबी अखबारों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में निभाए गए रोल के संबंध में जानकारी दी और साथ ही विद्यार्थियों को मौजूदा सोशल मीडिया का उचित प्रयोग करके समाज के विकास में अपना योगदान देने के लिए उत्साहित किया / इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान समय में प्राईवेट टी.वी. चैनलों द्वारा लोगों को प्रदान की जा रही जानकारी को भी चिंता का विषय बताया /
डा. लखविंदर जौहल ने इस चर्चा के दौरान बात करते हुए कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों को जागरुक करना समय की जरुरत है और विद्यार्थियों को अधिक से अधिक मीडिया से संबंधित मुद्दों पर सवाल पैदा करके सही चर्चा से उनके हल ढूंढने चाहिए / इसके इलावा मीडिया द्वारा झूठी या गल्त खबरों के प्रचार पर रोक लगाने के संबंध में भी उन्होंने बात की /
.पैनल में मौजूद डा. रणबीर सिंह ने विषय के संबंध में बात करते हुए मीडिया के मिशन को लेकर अब तक के निजीकरण के सफर की बात करने के साथ-साथ मीडिया के निरंतर हो रहे प्रसार पर भी चर्चा की और साथ ही कहा कि जहां लगातार तकनीकी विकास के साथ मीडिया के कई नए रुप सामने आने के कारण विश्व स्तर पर प्रिंट मीडिया के लिए चुनौतियां खड़ी हो रही हैं वहीं साथ ही भारत में प्रिंट मीडिया का स्तर पहले से उपर उठा है /
इसके इलावा उन्होंने कहा कि मीडिया के विभिन्न माध्यमों का उचित उपयोग करके किसी भी मुद्दे के पक्ष में और विरोध में बदलाव लाने के लिए दबाब भी बनाया जा सकता है / इस पैनल डिस्कशन के दौरान विद्यार्थियों द्वारा जन संपर्क, प्रोपेगैंडा, मीडिया द्वारा किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक और धारणाओं का प्रचार और प्रसार, अपने आप को व्यक्त करने की स्वतंत्रता, नौजवानों का देश विकास में योगदान और मीडिया की भूमिका, खबर के माध्यम का सही चुनाव, पत्रकार और संपादक की भरोसेयोगयता, जानकारी की पड़ताल, बेरोजगारी और मीडिया का रोल, हिंसा और मीडिया, प्रैस की स्वतंत्रता, शिक्षा के प्रचार और प्रसार में मीडिया की भूमिका आदि जैसे कई विषयों से संबंधित सवाल भी विषय माहिरों से पूछे गए जिनके उन्होंने तसल्लीबख्श जवाब हासिल किए /
.इसके इलावा पत्रकारिता के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही विभाग की चार छात्राओं प्रियंका, जानवी, तानिया पाठक और श्वेता को भी सम्मानित किया गया / इस चर्चा में संचालक की भूमिका श्री सहजपाल सिंह द्वारा निभाई गई / इस प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने डीन, स्टूडैंट वैल्फेयर डा. मधुमीत, श्रीमति मनप्रीत कौर, श्री संदीप कौर और समूह विभाग को मुबारकबाद दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Organizes a Panel Discussion on Credibility of Media in Present Era




































