.
KMV Organizes an Expert Talk on Civil Services as a Career
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कालेज (इंडिया टूडे 2019 की रैकिंग अनुसार) जालंधर हमेशां से ही छात्राओं के संपूर्ण विकास के लिए प्रयासशील रहता है / इस कड़ी को आगे चलाते हुए के.एम.वी. प्लेसमैंट सैल ने सिविल सेवाओं बतौर कैरियर विषय पर एक्सपर्ट टाक का आयोजन किया / टाक के मुख्य वक्ता श्री नमन शर्मा थे / इस टाक में 200 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया /
..
टाक के दौरान श्री नमन ने बच्चों को अलग-अलग प्रकार के नुक्ते जोकि सिविल सेवाओं में बहुत लाभकारी होते हैं उस पर चर्चा की / उन्होंने कहा कि सिविल सर्विसिस परीक्षा में जो सवाल पूछे जाते हैं वो सीधे होने की बजाए घुमा फिरा कर पूछे जाते हैं / इस कारण छात्राओं को विषय संबंधी पूरा जानकारी होनी बहुत जरूरी होती है / इसके इलावा वक्ता ने बच्चों को सिलेबस संबंधी और पेपरों में पूछे जाने वाले सवालों संबंधी समझाते हुए कहा कि सिलेबस और सवाल आधुनिक युग के साथ तालमेल रखने वाले होते है /
.इस कारण छात्राओं को विश्व के और देश के मौजूदा और ज्वलंत मुद्दों के बारे गहरी जानकारी होना जरुरी है / वक्ता ने सिविल सर्विस पेपर के साथ जुड़ी हुई कई गल्त धारणाओं को भी तोड़ा और बच्चों को सिलेबस को समझ कर पढऩे के लिए प्रेरित किया / टाक के बाद श्री नमन शर्मा ने छात्राओं के साथ बातचीत की और छात्राओं के प्रश्नों का जवाब दिया /
.प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राओं के लिए सिविल सर्विस एक बहुत ही महत्वपूर्ण कैरियल विकल्प है / क्योंकि इसके साथ छात्राओं को अपने देश की सेवा करने का सुनहरी अवसर प्राप्त होता है / उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं को सही दिशा की तरफ जाने को प्रेरित करती है / अंत में मैडम प्रिंसीपल ने श्रीमति सुमन खुराना डीन, प्लेसमैंट सैल और सारी प्लेसमैंट सैल के इस प्रयास की सराहना की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Organizes an Expert Talk on Civil Services as a Career




































