PTB News

Latest news
एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया, पंजाब में विफल कानून-व्यवस्था पर सांसद सुखजिंदर रंधावा ने उठाए सवाल सिंगर-रैपर बादशाह को जल्द किया जाये गिरफ्तार, महिला आयोग का सख्त आदेश, पासपोर्ट भी किया जाये जब्त, जालंधर से दुःखद खबर, पहले लगाई कमरे में आग फिर, पत्नी-बेटे की आंखों के सामने व्यक्ति जला जिंदा, पेट्रोल से लेकर LPG ही नहीं, पानी तक पहुंची ईरान युद्ध की आग, जानें कारण? Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे?
Translate
[gtranslate]

इनोकिड्स के नन्हे मुन्नों ने मानसून की बारिश का लिया मजा,

Little Ones of INNOKIDS had fun in “Pitter Patter Monsoon

.

.

Little Ones of INNOKIDS had fun in “Pitter Patter Monsoon

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसैंट हार्ट्स के इनोकिड्स (जी.एम.टी., लोहारां, सी.जे.आर. तथा रॉयल वर्ल्ड) के नन्हे मुन्नों ने मानसून की बारिश में भीग कर खूब मस्ती की तथा मानसून वोनांजा गतिविधियों में भाग लिया / विद्यार्थी तरह-तरह के परिधानों में सज कर घर से आए। कोई पानी की बूंद, इन्द्रधनुष, फूल बनकर आया और कोई बादल का रूप बना कर आया /

.

.

वर्षा में भीगते हुए बच्चे बहुत खुश नजर आ रहे थे। अध्यापिकाओं ने बच्चों को सावन महीने में खाने वाली खास वस्तुओं जैसे घेवर, माल-पूड़े, खीर, जलेबी, पकौड़े आदि के बारे में जानकारी दी / बच्चों को यह भी बताया गया कि वर्षा में अधिक नहीं भीगना चाहिए क्योंकि इससे स्वास्थ्य खराब होता है /

.

उन्हें यह भी समझाया गया कि वर्षा ऋतु में कौन-कौन सी सब्जियां व फल खाने चाहिए / बच्चों ने वायदा किया कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे तथा अभिभावकों को भी कहेंगे कि वे घर के आस-पास पानी न खड़ा होनें दे क्योंकि खड़े पानी से मच्छर पैदा होते हैं /

.

इस दौरान जी.एम.टी. इनोकिड्स इंचार्ज गुरमीत कौर, लोहारां इंचार्ज अलका अरोड़ा, सी.जे.आर. इंचार्ज नीतिका कपूर तथा रॉयल वर्ल्ड मे इनोकिड्स इंचार्ज पूजा राणा भी वहां उपस्थित थी / उन्होंने बताया कि विद्यालय में इस तरह की गतिविधियां करवाने का उद्देश्य बच्चों को मस्ती के साथ-साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी सिखाना है /

.

.

 

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

Little Ones of INNOKIDS had fun in “Pitter Patter Monsoon