PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

जल्द बदलेगी सुरजीत हॉकी स्टेडियम की नूहार : डी.सी. जसप्रीत

The look of Surjeet Hockey Stadium will change soon: D.C. Jaspreet

फाइव-ए-साइड हॉकी ग्राउंड के लिए दी 1.00 लाख रुपये की ग्रांट,

PTB City News जालंधर : जिला उपायुक्त जसप्रीत सिंह, आई.ए.एस. ने कहा है की स्थानीय बाल्टन पार्क में स्थित सुरजीत एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का जल्द ही नूहार बदली जायेगी।जिला उपायुक्त तथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुरजीत हाकी सोसाइटी के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह, आई.ए.एस.ने अक्तूबर माह में होने वाले 39वें सुरजीत हाकी टूर्नामेंट और पंजाब खेल मेला-2022 की तैयारियों के सिलसिले में आज स्थानीय सुरजीत हाकी स्टेडियम का दौरा किया।

इस अवसर पर उन्होंने सुरजीत हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम और नवनिर्मित फाइव-ए-साइड एस्ट्रोटर्फ हाकी ग्राउंड में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए कहा कि जल्द ही इस सुरजीत हाकी स्टेडियम का रेनोवेशन की जाएगी और उन्होंने आदेश दिया कि फाइव-ए-साइड एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान को एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाए।

इस बीच उपायुक्त ने सुरजीत हॉकी सोसायटी के इकबाल सिंह संधू की फाइव-ए-साइड एस्ट्रोटर्फ हाकी ग्राउंड के लिए री बाउंडबोर्ड खरीदने की मांग को तत्काल मंजूरी देते हुए उनकी ओर से 1.00 लाख रुपये की अनुदान राशि जारी करने का आदेश दिया। उपयुक्त ने सुरजीत हॉकी अकादमी के खिलाड़िओं से मुलाकात भी की। इस अवसर पर समाज के सचिव सुरिंदर सिंह भापा, एस.डी.एम. जालंधर-1 जय इंदर सिंह और जिला खेल अधिकारी लवजीत सिंह भी मौजूद थे।

Latest News