PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

होशियारपुर, लुटेरों ने कंपनी के कर्मचारी से लुटे 18.40 लाख रुपये तो, ज्वेलर का बेटा 20 लाख का सोना लेकर भागा, मचा हड़कंप,

loot-from-private-company-employee-at-gunpoint-in-dasuha-of-hoshiarpur-crime-news

PTB Crime News होशियारपुर : होशियारपुर में दसूहा के कंडी क्षेत्र के रामपुर हलेड गांव में अज्ञात लुटेरों ने बंदूक दिखाकर एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी से 38.40 लाख रुपये लूट लिए। कर्मचारी ने होशियारपुर में पार्सल देकर वहां 18.40 लाख की नगदी ली थी। इसके बाद उसे दूसरी डिलीवरी तलवाड़ा में देनी थी। तलवाड़ा जाते समय स्कूटी सवार दो युवकों ने उसके साथ मारपीट कर नकदी छीन ली। कर्मचारी भरत सैनी निवासी खेलड़ा थाना पलानी जिला झुंझुनूं (राजस्थान) का रहने वाला है और चंडीगढ़ की मां भवानी लॉजिस्टिक्स कंपनी में कार्यरत है।

वह चंडीगढ़ से तीन पार्सल लेकर होशियापुर के लिए निकला था। जहां उसने पहला पार्सल होशियारपुर स्थित एक निजी कंपनी के मैनेजर को दिया गया, जहां से उसने 18.40 लाख रुपये लिए। इसके बाद बचे दो पार्सल तलवाड़ा के विजय सहदेव ज्वेलर को डिलीवर करने थे। इसके बाद उसने सहदेव ज्वेलर से संपर्क साधा। इस दौरान विजय ज्वेलर्स का बेटा अतुल वर्मा उसे लेने के लिए होशियारपुर पहुंचा। जहां से वह भरत सैनी को गाड़ी में बैठाकर तलवाड़ा के लिए रवाना हुआ। जंगल के क्षेत्र में ज्वेलर के बेटे ने गाड़ी कस्बा हरियाणा के लिंक रोड से ले जाते समय फ्रेश होने के लिए गांव रामपुर हलेड के पास गाड़ी रोक दी।

इस दौरान पीछे से आ रहे स्कूटी सवार दो लोगों ने कर्मचारी से मारपीट की और बंदूक दिखा कर उससे 18.40 लाख रुपये छीन लिए और फरार हो गए। वहीं, एक बचा हुआ पार्सल अतुल वर्मा लेकर भाग गया। इसमें 20 लाख रुपये की ज्वेलरी थी। डीएसपी दसूहा बलवीर सिंह व थाना प्रमुख बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। इलाके में छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

Latest News