PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में डीजल टैंकर को लगी भयानक आग, Video Viral, पंजाब पुलिस ने नेशनल हाईवे को बंद किया,

ludhiana-khanna-national-highway-accident-diesel-tanker-caught-fire-punjab

.

PTB Crime न्यूज़ खन्ना : पंजाब के खन्ना में आज उस समय हड़कंप मच गया। जब नेशनल हाईवे पर डीजल के चलते टैंकर में अचानक आग लग गई। ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें 100 मीटर दूर तक फैली हुई दिखाई दे रहीं थी। आग को देख लोगों ने अपनी गाड़ियां रोक लीं।

.

.

वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं हादसे की स्थिति को देखते हुए नेशनल हाईवे को बंद किया गया। सर्विस लेन से ट्रैफिक चालू रखा गया। जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल समाप्त होने के बाद लुधियाना की तरफ से डीजल का टैंकर अंबाला की तरफ कहीं सप्लाई देने जा रहा था।

.

.

न जाने कैसे खन्ना के अमलोह रोड चौक के पास पुल के ऊपर टैंकर में आग लग गई। ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई है। दोनों को सिविल अस्पताल भर्ती कराया। वहीं दूसरी तरफ खन्ना, मंडी गोबिंदगढ़ से दमकल गाड़ियां बुलाकर आग पर कंट्रोल किया गया। 

.

.

आगजनी की बड़ी घटना को देखते हुए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम को लेकर एसएसपी अमनीत कौंडल ने डीएसपी राजेश कुमार को मौके पर भेजा। इलाका सील कर दिया गया। फायर अफसर ने कहा कि पूरे इलाके में आग कंट्रोल करने के बाद डीजल का प्रभाव खत्म किया जाएगा। जिसके बाद रोड खोला जाएगा।

.

.