.
Major accident during Sodhal fair The swing broke suddenly, many injured
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर : जालंधर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल से अभी-अभी एक बड़ी ख़बर आ रही है जहां जेएमपी फैक्ट्री के पास नजदीक एक झूला अचानक चलते-चलते खुल गया और उसमें सवार कई लोग नीचे गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए /
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही झूला नीचे गिरा चारों तरफ चीख-पुकार की आवाजें आने लगी / लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे मौके पर पहुंची पुलिस तथा स्थानीय प्रशाशन के अधिकारीयों ने तुरंत घायलों को सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया व उनका इलाज शुरू करवाया /
.
आपको बता दें की सुबह से ही शहर में झूला टूट जाने की ख़बर वायरल हो रही थी और ऐसे में देर रात अचानक झूले के टूट जाने का मामला सामने आने की खबर को भी पहले कुछ लोग फेक समझने लगे लेकिन जब चारों और चीखो पुकार मची तो मौके स्थल पर पुलिस व स्थानीय लोग भी पहुंच गए /
.

बताया यह भी जा रहा है की इस दौरान कुछ लोगों ने झूले वालों को भी पीट दिया और उनके पैसे भी छीन लिए जिसके बारे में पुलिस जाँच कर रही है /
इस दौरान घटना की सुचना मिलते ही मौके पर डीसीपी नरेश कुमार डोगरा भी दलबल के साथ पहुंचे और घटना का जायजा लिया /
.हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Major accident during Sodhal fair The swing broke suddenly, many injured


































