.
.
Major action taken against five Facebook users of the country Rajouri Police Jammu Kashmir
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ राजौरी (रिपोर्ट) अनिल भरद्वाज : राजौरी पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपने संवेदनशील पोस्ट करने के आरोप में पांच फेसबुक उपयोगकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है, सोशल मीडिया पर नियमित निगरानी के दौरान जांच पुलिस टीम पांच फेसबुक खातों पर नजर रख रही थी जो लगातार कुछ अपडेट के साथ संवेदनशील अपडेट किए जा रहे थे, जो सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा बन गया था /
.
.
इस मामले में बड़ी करवाई करते हुए पांचों युवकों को धार्मिक और क्षेत्र के आधार पर घृणा की भावना को भड़काने, उकसाने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे थे को पिछले एक हफ्ते से नियमित रूप से फेसबुक पर उत्तेजक लिखित मेसेज करते हुए पाया जा रहा था और यह पांचों लोग राजौरी-पुंछ जिला निवासी हैं / जिनकी पहचान सरदार तारिक खान (फेसबुक पहचान हार्ट ब्रोकन) निवासी मेंढर ( पुंछ), नजीक हुसैन (फेसबुक पहचान काजी नाजीक) निवासी पुंछ, इमरान काजी निवासी मंजाकोट राजौरी, जाकिर शाह बुखारी निवासी पुंछ, जहीर चौधरी कलसा निवासी राजौरी के रूप में कई गई है /
.
.
पुलिस थाना राजौरी में धारा 153-ए, 66-बी आईटी एक्ट के तहत इन पांचों के खिलाफ एफआईआर 530 में मामला दर्ज किया है और उन सभी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है / राजौरी पुलिस ने दो सप्ताह पहले भी सोशल मीडिया पर अशांति फैलाने व लोगों को भड़काने के मैसेज डाल रहे थे, जिनकी पहचान आरोपी अतीक चौधरी और आरोपी फारूक चौधरी के रूप में कई गई थी / इस मामले में जानकारी देते हुए खुद एसएसपी राजौरी युगल मन्हास ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी / उन्होंने इस दौरान लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों से बचे और सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल न करें /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Major action taken against five Facebook users of the country Rajouri Police Jammu Kashmir


































