.
.
Many cars damaged after a bridge collapsed in Junagadh in Gujarat
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ गुजरात : गुजरात के जूनागढ़ के मालणका में नदी पर बना पुल अचानक ढह गया / जब पुल टूटकर नदी के बीचोबीच गिरा, तब पुल से गाड़ियां गुजर रही थी / जिसकी वजह से चार गाड़ियां मलबे में फंस गई / इस हादसे में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है /
..
आपको बता दें कि जूनागढ़ में लगातार बारिश हो रही है / पुल करीब 40 साल पहले बना था / बताया जा रहा है कि मूसलाधार बारिश की वजह से पुल के नीचे की जमीन खिसक गई थी / जूनागढ़ के डीएम ऑफिस ने ट्वीट कर कहा कि, ”मेंदरडा-सासन पर एक पुल मालणका के पास ढह गया / घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है / लोगों से अनुरोध है कि वे अमरपुर देवलिया सासन रोड का इस्तेमाल करें /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Many cars damaged after a bridge collapsed in Junagadh in Gujarat




































