PTB News

Latest news
पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन... सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन) के एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना की कार्यप्रणाली की ली प्रत्यक्ष जानक... CM थलपति विजय को PM चेहरा बनाने की उठी मांग के बाद मचा सियासी घमासान जस्टिस मिश्रा ने ली पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ CM का फूटा गुस्सा, डिप्टी कमिश्नर सहित 5 बड़े अधिकारीयों को किया गया सस्पेंड सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव,

मंडी में बादल फटने से कई गाड़ियां बहीं, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन फिर बंद, शिमला में लैंडस्लाइड से कई घर तबाह,

many-vehicles-washed-away-due-cloudburst-mandi-chandigarh-manali-four-lane-closed-again

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : हिमाचल में मंडी के गोहर की नांडी पंचायत में बादल फटने के बाद नसेंणी नाला में कई गाड़ियां बाढ़ में बह गईं। वहीं, शिमला जिला के रामपुर में लैंडस्लाइड से 5 घर क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें दो व्यक्ति भी घायल हो गए। प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिमला के जतोग कैंट में लैंडस्लाइड से सेना के रिहायशी मकान को खतरा पैदा हो गया।

.

.

इसे रात में ही खाली करवाकर 4 परिवार सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किए गए। वहीं, चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर शोघी के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक गाड़ी इसकी चपेट में आ गई। गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। शिमला के रामपुर के बधाल में फ्लैश फ्लड से 3 से ज्यादा घरों में मलबा आ गया। कांगड़ा, कुल्लू और सिरमौर जिले के स्कूलों और कॉलेजों में आज छुट्टी घोषित की गई है।

.

.

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर आज फिर हनोगी के पास भारी लैंडस्लाइड हो गया। इससे सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई है। भारी बारिश के बाद प्रदेशभर में 2 नेशनल हाईवे समेत 914 सड़कें जगह जगह बंद हो गई हैं। हिमाचल में आसमान से आफत बरस रही है। प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन से तबाही जारी है। बीती रात रामपुर बुशहर के पटवार वृत देवठी के गांव शील प्रोग में भूस्खलन से तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

.

भूस्खलन से तुलसी दास पुत्र कालू, लेखराज पुत्र रामसेन, हरीश कुमार पुत्र बीरबल के घरों को नुकसान हुआ है। हालांकि, किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। भूस्खलन से राज्य में तीन नेशनल हाईवे सहित 560 सड़कें बंद हैं। इसके अतिरिक्त 936 बिजली ट्रांसफार्मर और 223 पेयजल योजनाएं भी ठप हैं। भूस्खलन से एनएच पांच निगुलसरी में बंद हो गया। यहां सड़क पर दरारें भी आ गई हैं। नाथपा सड़क पर भी भूस्खलन हुआ है।

.