PTB Big Political न्यूज़ संगरूर : पूरे देश में आज भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह का शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए सुनाम पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी मौजूद रहे।
वहीं सीएम मान ने उधम सिंह की प्रतिमा पर फूल भेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के लिए उनकी कुर्बानी याद किया। आपको यह भी बता दें कि उधम सिंह भारत के स्वतंत्रता सेनानी के महान सेनानी एवं क्रान्तिकारी थे। उन्होंने जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के गर्वनर जनरल रहे माइकल ओ’ ड्वायर को लन्दन में जाकर गोली मारी थी।
कई इतिहासकारों का मानना है कि यह हत्याकाण्ड ओ’ ड्वायर व अन्य ब्रिटिश अधिकारियों का एक सुनियोजित षड्यंत्र था, जो पंजाब प्रांत पर नियन्त्रण बनाने के लिये किया गया था। उत्तर भारतीय राज्य उत्तराखण्ड के एक जनपद का नाम भी इनके नाम पर उधम सिंह नगर रखा गया है।








































