PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पंजाब, फिल्मी स्टाइल में नकाबपोशों ने बच्चों से भरी प्रसिद्ध स्कूल की बस रोकी, मचा हड़कंप, CCTV वीडियो हुआ वायरल,

masked-men-stopped-klm-international-school-bus-in-film-style-in-pathankot-cctv-video-surfaced-punjab

PTB Big न्यूज़ पठानकोट : पिछले दिनों सैली रोड पठानकोट में एक ऐसी घटना घटित हुई, जिसकी CCTV फुटेज सामने आने के बाद लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। जिला पठानकोट में पहली बार कुछ लोगों की ओर से दोपहर छुट्टी के समय एक स्कूल बस को फिल्मी तरीके से रोक कर बस में हुड़दंग मचाया गया। जिसके बाद से ही बस में बैठे बच्चों के साथ-साथ शहर के लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। बस रोकने का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

बता दें कि पिछले दिनों 31 जुलाई की दोपहर छुट्टी के समय पठानकोट के KLM International School की बस को कुछ लोगों की ओर से बस के आगे कार लगा बीच बाजार में रोक लिया गया। हालांकि इन नकाबपोशों का मकसद किसी एक बच्चे को ढूंढना था, लेकिन इनके तरीके तथा हावभाव से बस में बैठे अन्य बच्चों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। इस सबंधी जानकारी देते हुए प्रदीप भाटिया (जिस बच्चे को नकाबपोश ढूंढ रहे थे के पिता) ने बताया कि उनका-उनकी धर्मपत्नी माधवी के साथ 9 साल पहले विवाह हुआ था,

masked-men-stopped-klm-international-school-bus-in-film-style-in-pathankot-cctv-video-surfaced-punjab

जिसके बाद ही उनकी तकरार होनी शुरू हो गई। प्रदीप भाटिया ने कहा कि अब लगभग 2 साल बीत चुके हैं हम दोनों अलग-अलग रह रहे हैं तथा कोर्ट ने बच्चे की कस्टडी मुझे दी है। जिसके लिए मेरे पास दस्तावेजों सहित पूरे सबूत हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी अपनी पत्नी को मेरे बच्चे से मिलने के लिए मना नहीं किया लेकिन बावजूद इसके वह अपने भाई एवं अन्य गुंडों के साथ बीते दिन मेरे बच्चे की बस को रोककर उसमें छानबीन करती है जोकि बेहद निंदनीय है। प्रदीप भाटिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी पत्नी एवं उसके साथ आए हुए गुंडे ना कि मेरे बच्चे को ढूंढ रहे थे बल्कि मेरे भाई के बच्चे अनमोल भाटिया को भी उठाने की फिराक में थे।

उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी की ओर से यह कोशिश पहले भी की जा चुकी है, इसके संबंध में हमने पुलिस को शिकायत की थी। वहीं प्रदीप भाटिया ने कहा कि सिविल कोर्ट की ओर से साफ निर्देश दिए गए हैं कि उनकी पत्नी एवं पत्नी का परिवार उनके घर नहीं आ-जा सकता, लेकिन फिर भी हमें मेरे घर आकर डराया धमकाया जाता है। प्रदीप भाटिया ने बताया कि जिले में इस तरह की गुंडागर्दी सरेआम हो रही है उन्होंने आरोप लगाए कि यह सब कुछ उनकी पत्नी द्वारा किया एवं करवाया जा रहा है।

पहले भी उनकी पत्नी ऐसे कई वारदातों को अंजाम दे चुकी है। उनकी पत्नी द्वारा उनके घर आकर उनके पारिवारिक सदस्यों पर हमला भी किया गया। वहीं उन्होंने इसके बावजूद हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया और हाईकोर्ट ने उनके बच्चे की कस्टडी उनको सौंपी है। पर उनकी पत्नी माननीय हाईकोर्ट के आदेशों को भी नहीं मानते। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पत्नी एवं 15 नकाबपोश जो उसके साथ उस दिन आए थे उनसे खतरा है। उन्होंने पुलिस से उनकी पत्नी नकाबपोश पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

Latest News

Latest News