PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर के पुलिस कमिश्नर आईपीएस कुलदीप सिंह चाहल का देखने को मिला आज सख्त तेवर, अधिकारीयों को भी दिए सख्त निर्देश,

jalandhar-police-commissioner-kuldeep-chahal-issued-instructions-to-all-sho-in-this-matter-big-crime-news

PTB City न्यूज़ जालंधर : आज जालंधर के पुलिस कमिश्नर आईपीएस कुलदीप सिंह चाहल कुछ अलग ही अंदाज और सख्त तेवर के साथ दिखाई दिए इस दौरान उन्होंने आज नशे के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए सख्ती से जिला पुलिस अधिकारीयों को कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए। जिसके लिए उन्होंने कमिश्नरेट के सभी अधिकारियों और एसएचओज़ के साथ एक विशेष मीटिंग के दौरान ड्रग तस्करों का नैटवर्क तोड़ कर उनकी प्रोपर्टीज़ ज़ब्त करने तक को कहा। आज सुबह हुई इस क्राईम मीटिंग में जालंधर के पुलिस कमिश्नर आईपीएस कुलदीप चाहल ने कहा कि शहर के कुछ थानों के एरिया में अभी भी कुछ ड्रग पॉकेट हैं।

पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने आज पुलिस लाईन में क्राइम मीटिंग की। इस दौरान ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस कमिश्नर ने एसएचओ को कहा कि इन्हें खत्म करना सभी की जिम्मेदारी है। ड्रग पॉकेट पर सख्त एक्शन लेकर एरिया ड्रग मुक्त बनाया जाए। वहीं पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि शहर में अपराधियों पर सख्ती की जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को इंसाफ दिया जाए। सीपी ने स्पष्ट कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

jalandhar-police-commissioner-kuldeep-chahal-issued-instructions-to-all-sho-in-this-matter-big-crime-news

सीपी ने ड्रग तस्करों की प्रोपर्टी भी कानून मुताबिक ज़ब्त करने पर भी जोर दिया। सीपी ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के अधीन दर्ज केसों की पैरवी की जाए, ताकि तस्करो को सख्त सजा दिलवाई जाए। इसके साथ ही जमानत पर जेल से छूट कर आए अपराधियों पर भी नज़र रखी जाए। दूसरी ओर सीपी कुलदीप चाहल ने शहर में लड़कियों, महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कहा कि शहर को अपराधमुक्त करने के लिए शहर में रूटीन मं सरप्राईज़ नाके लगाए जाएं।

पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को और सुचारू करने के निर्देश दिए। सीपी चाहल ने कहा कि शहर में बाइक पर ट्रिपल राइडिंग, प्रैशर हॉर्न तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों सख्ती की जाए। पुलिस कमिश्नर ने शहरवासियो से भी अपील की है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग करें। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या पुलिस अदिकारियों को दी जाए।

Latest News