More than one hundred and fifty infected patients of Corona were found again today in Jalandhar Two died Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : त्योहारों के बाद कोरोना वायरस फिर तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में लेने लगा है / सोमवार को कोरोना ने जिले के 183 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया / ताजा मामलों के साथ जिले में कुल मरीजों की संख्या 17,083 पहुंच गई / कोरोना की वजह से 2 मरीजों की मौत भी हुई है / इसी के साथ मरने वालों की संख्या 535 तक पहुंच गई /
. .वहीं आज यानि सोमवार को 100 मरीजों को सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों से छुट्टी देकर घर भेजा गया / आपको यह भी बता दें कि बीते दिन यानी रविवार को पांच लोगों की कोरोना से मौत हो गई है / वहीं जिले के 74 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं / सेहत विभाग के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती 16919 पहुंच चुकी है /
..
वहीं अब तक मरने वालों का आंकड़ा 533 हो चुका है / 57 मरीजों को सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों से छुट्टी देकर घर भेजा गया / जिन इलाकों से कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें बैंक कालोनी, फ्रेंड्स कालोनी, गुरु अमरदास नगर, संजय गांधी नगर, पक्का बाग, शहीद ऊधम सिंह नगर, मान सिंह नगर, शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, न्यू हरबंस नगर, जीटीबी एवेन्यू, संतोषी नगर, मास्टर तारा सिंह नगर व शिव नगर से एक-एक मरीज सामने आए /
. .इसके अलावा चहार बाग, गुरु राम दास एनक्लेव व बस्ती दानिशमंदा से दो-दो, कालेज के तीन, सैनिक अस्पताल, सूर्या एनक्लेव व बीएसएफ कैंप से चार-चार और सीपी कार्यालय से सात मुलाजिम संक्रमित पाए गए हैं / वहीं सेहत विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. टीपी सिंह ने कहा कि जिले से कुल 93 मरीज रिपोर्ट किए गए हैं, जिसमें से 19 दूसरे जिलों के हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
More than one hundred and fifty infected patients of Corona were found again today in Jalandhar Two died Punjab



































