MP Dhindsa formed new party Shiromani Akali Dal got a big shock Announced this Punjab chandigarh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल से निकले जाने के बाद राज्यसभा सदस्य और अकाली टकसाली नेताओं ने मिलकर नई पार्टी का आज नाम करण कर लिया है / यही नहीं इस दौरान पार्टी का नाम शिरोमणि अकाली दल रख कर सुखबीर सिंह बादल को बड़ा झटका दिया है /
.यही नहीं इस दौरान सुखदेव सिंह ढींडसा ने सुखबीर सिंह बादल को शिरोमणि अकाली दल के प्रधान पद से हटाने का भी ऐलान किया है / इन दौरान नेताओं ने कहा कि जल्द ही वह श्री अकाल तख्त साहिब में सभी अकाली को इकट्ठा करके पार्टी का नया एजेंडा भी तय किया जाएगा /
.लुधियाना में आयोजित बैठक में ढींढसा और नेताओं ने कहा कि पार्टी का नाम शिरोमणि अकाली दल ही रहेगा / यही असली शिरोमणि अकाली दल है / सुखबीर सिंह बादल को शिरोमणि अकाली दल के प्रधान पद से हटाया जाता है /
.इसके साथ ही नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि बाद में रजिस्ट्रेशन के समय तकनीकी परेशानी आती है तो पार्टी का शिरोमणि अकाली दल डेमोक्रेटिक रख दिया जाएगा / पार्टी का प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा को चुन गया है /
.इससे पहले सुखदेव सिंह ढींडसा के पुत्र विधायक परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा था कि पार्टी के नाम और प्रधान के बारे में फैसला नेताओं, वर्करों को लेना है / एक सवाल के जवाब में ढींडसा ने कहा कि आने वाले दिनों में कई अकाली नेता और कांग्रेसी नेता इसमें शामिल होंगे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
MP Dhindsa formed new party Shiromani Akali Dal got a big shock Announced this Punjab chandigarh




































