NRI murdered by unknown assailants Killers also took away cash and jewelry worth millions Phagwara Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ फगवाड़ा : कपूरथला जिला के अधीन पड़ते फगवाड़ा में दिल देहला देने वाली घटना सामने आई है जहां फगवाड़ा के रणजीत नगर में तेजधार हथियार से हमला कर एक NRIs की कुछ अज्ञात हमलावरों ने घर में घुस कर बेरहमीन के साथ हत्या कर दी /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस दौरान हत्यारे उक्त बजुर्ग NRI की हत्या के बाद घर में रखी लाखों रुपयों की नगदी व गहने भी लेकर फरार हो गए / इस सनसनी खेज वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय फगवाड़ा पुलिस के सीनियर अधिकारी एसपी मनविंदर सिंह व डीएसपी परमजीत सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे व जाँच में जुट गए /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मृतक हंसराज इंग्लैंड से कुछ समय पहले ही लौटा था / जब हमलावरों ने हंसराज की हत्या की तब उनका बेटा परिवार सहित दूसरे कमरे में सो रहे थे / मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि हत्यारे मौके से करीब 8 लाख रुपये की नगदी, उसके पिता के हाथ मे पहनी हुई सोने की अंगूठी भी ले गए हैं /
.इस दौरान मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता ने जालंधर में एक अपना प्लाट बेचा था और फिर फगवाड़ा में जमीन ली थी और वहीं बचे हुए पैसों की करीब 8 लाख रुपये की रकम घर पर पड़ी हुई थी / इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
NRI murdered by unknown assailants Killers also took away cash and jewelry worth millions Phagwara Punjab




































