.
.
nawan shahar 17 year old boy killed six year old child after misdeed Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ नवांशहर : एक 17 साल के लड़के ने बेहद खौफनाक वारदात की। उसने एक छह साल के बच्चे के साथ पहले कुकर्म किया और फिर उसकी हत्या कर झाडियों में फेंक दिया / वारदात का खुलासा होने पर लोगों के होश उड़ गए / पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है / पुलिस छह साल के बच्चे की हत्या के इस मामले में उलझी हुई थी और इसका सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ /
.
.
नवांशहर पुलिस बताया कि छह वर्षीय बच्चे की हत्या के करने वाले ने पहले बच्चे के साथ कुकर्म किया / इसके बाद ईंट से बच्चे के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी / पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर हत्या व पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है / उसने घर से 300 मीटर की दूरी पर हत्या कर शव को छुपा दिया था / वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित बिना डरे शहर में ही रहा /
.
एसएसपी अल्का मीना ने बताया कि शुक्रवार को फोकल प्वाइंट इलाके में छह वर्षीय बच्चा घर से कॉपी लेने के लिए गया, लेकिन घर नहीं लौटा / 31 अगस्त की सुबह इसके बारे में उसके परिजनों ने पुलिस को सूचित किया / पुलिस ने बच्चे का पता लगाने के लिए टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी / शनिवार शाम को पता लगा कि खून से लथपथ बच्चे का शव फोकल प्वाइंट में जीएस एग्रो प्रोडक्ट कंपनी के नजदीक खाली प्लॉट में झाडिय़ों के पीछे पड़ा है / बच्चे के सिर पर चोट के निशान थे /
.
जांच के दौरान पता लगा कि बच्चे के साथ हत्या से पहले कुकर्म किया गया था / पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की / संदिग्धों से पूछताछ गई और फोकल प्वाइंट में काम करने वाले एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया / पकड़ा गया आरोपित 17 साल का बताया जाता है / आरोपित डेढ़ साल से शहर में ही एक फैक्टरी में काम कर रहा था / फैक्टरी मालिक ने आरोपित का पुलिस वेरीफिकेशन नहीं करवाया था / नाबालिग से काम करवाने के मामले में फैक्टरी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर डीसी को भेजी जाएगी, ताकि इस संबंध में लेबर एक्ट के तहत कार्रवाई हो सके /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
nawan shahar 17 year old boy killed six year old child after misdeed Punjab


































