.
Nawanshahr ellie mangat release influx of fans outside prison Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “मनोरंजन” न्यूज़ / रोपड़ : रोपड़: ऐली मांगट और रंधावा ब्रदर्स विवाद के चलते रोपड़ जेल में न्यायिक हिरासत में गए ऐली मांगट को आज रिहा कर दिया गया है / बताया जा रहा है कि आज शाम ऐली मांगट की बेल के आर्डर आने के बाद ऐली मांगट को रोपड़ जेल से रिहा किया गया /
..
जेल के मुख्य गेट पर ऐली के प्रसंशकों और मीडिया की भीड़ एकत्रित होने के कारण ऐली को दूसरे गेट के द्वारा गाड़ी तक लेजाया गया / इस दौरान ऐली मांगट ने किसी के साथ भी बात नहीं की और अपनी गाड़ी में बैठ कर चले गए /
..
आपको बता दें कि पंजाबी गायक रंधावा ब्रदर्स के साथ सोशल मीडिया पर हुए विवाद के बाद न्यूजीलैंड से आए ऐली मांगट को सोहाना पुलिस ने धारा-295ए के तहत गिरफ्तार कर लिया था / ऐली मांगट के वकील जीपीएस घुम्मन ने मोहाली अदालत में ऐली मांगट की रेगुलर बेल एप्लीकेशन दायर की थी / बुधवार को अदालत ने सुनवाई के दौरान ऐली मांगट व उसके दोस्त हरदीप को धारा-295ए के तहत जमानत दे दी थी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Nawanshahr ellie mangat release influx of fans outside prison Punjab


































