PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

NDA गठबंधन से पहले TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू ने मीडिया से कहा, आप हमेशा खबरें चाहते हैं, लेकिन मैं अनुभवी हूं? जाने पूरा मामला,

nda-leader-tdp-chief-chandrababu-naidu-on-india-alliance-nitish-kumar-trending-with-bjp-party

.

PTB Political न्यूज़ नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव-2024 का रिजल्ट जिस प्रकार का रहा है। उसने सियासी तस्वीर बदलकर रख दी है। अबकी बार किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं है। 240 सीटें पाकर फिर से सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपी भी अपने एनडीए गठबंधन दलों के कंधों पर ही सरकार बनाने के लिए विवश है। जहां ऐसे में बिहार के जेडीयू चीफ और सीएम नीतीश कुमार (12 सीटें) व आंध्र प्रदेश में टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू (16 सीटें) अहम भूमिका में हैं। सियासी गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच दोनों ही नेताओं की जमकर चर्चा हो रही है।

.

खासकर अक्सर पलटी मारने वाले सीएम नीतीश कुमार तो सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में बने हुए हैं। पूरे देश की गहरी नजर सीएम नीतीश कुमार पर है। चर्चा चल रही है कि कहीं सीएम नीतीश कुमार INDIA गठबंधन (234 सीटें) से हाथ मिलाकर फिर से खेला न कर दें। सूत्रो के हवाले से यह जानकारी मिल रही है कि, सीएम नीतीश कुमार को पीएम या डिप्टी पीएम बनने का ऑफर भी दिया गया है। हालांकि, नीतीश कुमार दिल्ली में आज होने वाली एनडीए गठबंधन बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए हैं। इस बीच मीडिया के सवालों पर नीतीश ज्यादा कुछ नहीं बोले लेकिन इतना जरूर कहा कि ‘सरकार तो बनेगी ही’।

.

फिलहाल दूसरी ओर TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू का इंडिया गठबंधन को लेकर खुलकर बयान सामने आया है। मीडिया के सवालों पर चंद्रबाबू नायडू ने इंडिया गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- आप लोग बहुत उत्तेजित हैं, आप हमेशा खबरें चाहते हैं। लेकिन मैं अनुभवी हूं और मैंने इस देश में कई राजनीतिक उतार-चढ़ाव और बदलाव देखे हैं। मैं NDA में हूं और मैं NDA की बैठक में दिल्ली जा रहा हूं। इसी बीच कोई खबर आई तो सूचना आपको दी जाएगी.

.

आंध्र प्रदेश में राज्य सरकार बनाने पर चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि टीडीपी ने 16 लोकसभा सीटें तो जीती ही हैं लेकिन साथ ही आंध्र प्रदेश में टीडीपी, बीजेपी और जन सेना पार्टी गठबंधन ने आंध्र प्रदेश चुनाव में भी जीत हासिल की है और यहां कुल 175 सीटों में से 164 सीटें जीती हैं। नायडू ने कहा कि राज्य के कल्याण और विकास के लिए गठबंधन बनाया गया है। गठबंधन को 55.38% वोट पड़े हैं। टीडीपी को 45% और YSRCP को 39% वोट मिले।

.

सूत्रों के हवाले से खबरें चल रहीं हैं कि, बीजेपी-एनडीए के साथ सरकार बनाने के लिए TDP ने गृह और रक्षा मंत्रालय मांगा है। बताया जा रहा है कि 16 सांसदों वाली तेलुगू देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू लोकसभा अध्यक्ष का पद भी मांग सकते हैं। वह हर 3 सांसद पर 1 मंत्री पद की भी मांग कर सकते हैं। इस हिसाब से चंद्रबाबू नायडू लोकसभा अध्यक्ष पद के साथ 5 मंत्री पद ले सकते हैं।

.

बता दें कि, अभी तक मोदी सरकार में किसी सहयोगी दल की मनमानी नहीं चलती थी क्योंकि बीजेपी अपने दम पर सरकार चलाती थी. लेकिन अब संभव है की हालात बदलें क्योंकि बीजेपी को पूर्ण बहुमत अपने दम पर नहीं मिला है, बीजेपी को सहयोगियों की जरूरत भी रहेगी और उनकी बात भी माननी पड़ सकती है। खबर है कि, चंद्रबाबू नायडू के अलावा एनडीए सरकार में नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बनाने की बात चल रही है।

.

LJP (रामविलास) प्रमुख और सांसद चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि उन्होंने ने हमारे गठबंधन को मजबूती देने का काम किया है और NDA का बिहार में जो प्रदर्शन रहा है उसका बड़ा श्रेय जहां एक तरफ पीएम मोदी को जाता है तो वहीं इसका श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी जाता है। आगे सरकार बनाने के लिए हम सब लोग आज दिल्ली जा रहे हैं। वहीं चिराग पासवान ने कहा, किसी को कोई ऑफर नहीं मिल रहा है। NDA एकजुट है. अब वे दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA का हर एक घटक दल मजबूती से सरकार बनाएगा। शपथ लेने की तैयारी है।

.

NDA गठबंधन के साथ-साथ INDIA गठबंधन भी सरकार बनाने की रेस में खुद को दौड़ा रहा है। इसके साथ ही INDIA गठबंधन द्वारा लगातार पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा जा रहा है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, एनडीए ने पीएम मोदी की वजह से सीटें नहीं जीतीं बल्कि एनडीए की वजह से बीजेपी ने सीटें जीतीं। हालांकि एनडीए भी 303 सीटों से घटकर 240 सीटों पर आ गया। तिवारी ने कहा कि, पीएम मोदी अयोध्या से अपने उम्मीदवार को नहीं जिता सके। बीजेपी भगवान राम की ‘व्यापारी’ है, ‘पुजारी’ नहीं…”

.

वहीं शिवसेना(UBT) के नेता संजय राउत ने कहा कि भाजपा को 240 सीट मिली है। उन्हें बहुमत नहीं मिला है। कल से चल रहा है NDA की सरकार NDA की सरकार। राउत ने कहा कि लाने जा रहे थे मोदी की सरकार, अब मोदी की सरकार कहां है? चंद्रबाबू नायडू और नीतीश जी के साथ जो सरकार बनेगी वो कभी भी हिल सकती है। पीएम मोदी की तो नाक कट गई है, हमें बिना नाक वाला प्रधानमंत्री नहीं चाहिए। वहीं गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रहे राज बब्बर ने कहा कि

बीजेपी ने बड़ी संख्या में सीटें खो दीं हैं। बीजेपी को अब नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू और चिराग पासवान के समर्थन पर निर्भर रहना होगा। इधर राजद नेता मनोज झा ने कहा कि बीजेपी को जनता ने 272 सीटों तक नहीं पहुंचने दिया। मोदी की गारंटी, भैंस, मंगलसूत्र और मुजरा के बाद भी पीएम मोदी केवल 240 सीटें ही जीत पाए। मनोज झा ने कहा कि मैं नीतीश कुमार की राजनीति से वाकिफ हूं, चंद्रबाबू की राजनीति से भी वाकिफ हूं। वो दोनों व्यक्ति केंद्रित विमर्श, आत्ममुग्ध नेतृत्व को या तो दुरुस्त कर देंगे या उसके साथ सहज नहीं होंगे।