PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

PM Modi को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से लेकर किसने दी हिंदी में शुभकामनाएं,

netanyahu-zelenskyy-congrats-pm-modi-for-lok-sabha-election-world-leaders-congratulations

.

PTB Political न्यूज़ दिल्ली : भाजपा तीसरी बार लोकसभा चुनाव में भारत की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए जल्द ही सरकार बनाने का एलान कर सकता है। नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। ऐसे में दुनिया भर के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दे रहे हैं। इस्राइल, यूक्रेन, जमैका सहित अन्य देशों के प्रमुखों ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी हैं।

.

.

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी लोकसभा चुनाव में तीसरी जीत पर पीएम को बधाई दी। उन्होंने एक्स पोस्ट करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार फिर से चुने जाने पर हार्दिक बधाई देता हूं। इसके अलावा, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि मैं भारत में दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों के सफल आयोजन का स्वागत करता हूं।

.

भारत के संसदीय चुनावों में लगातार तीसरी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और एनडीए की जीत हुई है। सभी को बधाई। ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के बीच तेजी से बढ़ते संबंधों को और आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि की वकालत की। उन्होंने भारत ताइवान सहयोग को विस्तार देने पर जोर दिया। उन्होंने एक्स पर बधाई दी है।

.

.

यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने कहा कि मैं अपने मित्र नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं। मैं भारत को और अधिक प्रगति और विकास की ओर ले जाने में उनकी सफलता की कामना करता हूं। हमारे दोनों देशों के बीच गहरी रणनीतिक साझेदारी है। मैं हमारे देशों और हमारे लोगों के साझा विकास के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर सहयोग की आशा करता हूं। खास बात यह है कि उन्होंने हिंदी में यह पोस्ट किया है।

.

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने भी आज प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि एनडीए की लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत पर बधाई हो नरेंद्र मोदी। वोंग ने कहा कि सिंगापुर भारत के साथ साझेदारी को गहरा करने के लिए और अगले साल राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आपके साथ काम करने के लिए तैयार है। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि 2024 के भारतीय आम चुनाव के सफल समापन और परिणाम के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई।

.

हमारे दोनों देशों और क्षेत्र की पारस्परिक समृद्धि के लिए इंडोनेशिया-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने की आशा है। इससे पहले, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर कहा कि नई जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई और अच्छे काम के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने एक्स पर लिखा कि लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार भाजपा और एनडीए की चुनावी जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई।

.

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने भी पीएम मोदी को उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री मोदी को ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई। आपके नेतृत्व में सबसे बड़ा लोकतंत्र उल्लेखनीय प्रगति हासिल करना जारी रखेगा। मॉरीशस-भारत संबंध जिंदाबाद। इसके अलावा, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भी पीएम मोदी को बधाई और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री के साथ काम करने की इच्छा जताई। साथ ही, श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भी पीएम मोदी को बधाई दी।