.
.
Organizing a seminar on the life of Dr BR Ambedkar in Lyallpur Khalsa College
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर में डॉ. बी. आर. आंबेडकर जी के जीवन पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया / इस सैमीनार में मुख्य मेहमान के रूप में स. जसवीर सिंह ए.डी.सी. जालंधर मुख्य रूप से उपस्थित हुए, जबकि रिसोर्स परसन डॉ. संदीप महिमी पीटीयू जालंधर और डॉ. जी.सी.कौल, पूर्व मुखी पंजाबी विभाग डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर शामिल हुए / कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा, सैमीनार के कन्वीनर डॉ. सुरिंदरपाल मंड और मुखी पंजाबी विभाग डॉ. गोपाल सिंह बुट्टर ने मुख्य महिमान और रिसोर्स परसनज को फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया /
.

.
इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर भारतीय संविधान निर्माता के रूप में हमेशा ही याद किए जाते रहेंगे / उन्होंने कहा कि वह मानवता के चिंतक थे और उन्होंने समाजक बराबरी को अपनी विचारधारा का केंद्र बनाया /
.
.
मुख्य मेहमान स. जसवीर सिंह ने कहा कि ऐसे समागम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा देने वाले हैं और महान सख्शियतों के दिन हमें शिक्षा संस्थानों में मनाते रहना चाहिए / वक्त डॉ. संदीप महिमी ने आपने लेक्चर के माध्यम से डॉ. अंबेडकर द्वारा नारी सशक्तिकरण और उनके हक को सुरक्षित करने के लिए किए कामों के बारे में हिंदू कोड बिल के हवाले के साथ विचार प्रस्तुत किए / उन्होंने भारतीय संविधान निर्माता की प्रक्रिया और संरचना में डॉ. अंबेडकर द्वारा पाए गए योगदान सम्बन्धी विचार प्रस्तुत किए /
.

.
डॉ. जी.सी. कौल ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, फलसफे और संघर्ष संबंधी विचार प्रस्तुत करते हुए उनके द्वारा देश की आजादी के संघर्ष में पाए योगदान संबंधी विचार पेश किए / उन्होंने ने बताया कि डॉ. आंबेडकर एशिया के पहले पी.एच.डी. करने वाले व्यक्ति थे / सैमीनार में विद्यार्थियों ने वक्ताओं से प्रश्नों के उत्तर भी पूछे / सैमीनार के दौरान मंच संचालन डॉ. सुरिंदरपाल मंड ने बखूबी रूप से निभाया / इस मौके पर डॉ. सुमन चोपड़ा, प्रो. कुलदीप सोढ़ी, प्रो. गुलजार सिंह, प्रो. करणबीर सिंह, प्रो. हरजीत सिंह और बडी गिनती में विद्यार्थी मौजूद थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Organizing a seminar on the life of Dr BR Ambedkar in Lyallpur Khalsa College






































