PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

एसएस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के कांट्रेक्टर की हत्या का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, इसलिए की थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा,

patiala police arrested accused contractor murder SS Service Provider Company Patiala

PTB Big न्यूज़ पटियाला : पटियाला में गुरुवार को दिन-दिहाड़े कांट्रेक्टर दर्शन कुमार सिंगला की हत्या के मामले को पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में हल कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी भी एक कांट्रेक्टर ही है, जिसकी पिछले करीब पांच साल से दर्शन सिंगला के साथ कारोबार में दुश्मनी चल रही थी। इसी के चलते साजिश रचकर उसने कत्ल को अंजाम दिया। आरोपी के पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर ली है।

गुरुवार सुबह करीब 9 बज कर 40 मिनट पर कांट्रेक्टर दर्शन कुमार सिंगला निवासी सुनाम जिला संगरूर वरना कार में अपने बेटे शैरी के साथ अपनी एसएस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के नाभा रोड पर यादविंदरा एनक्लेव इलाके की मार्केट में दफ्तर पहुंचे। कार से बाहर निकलते ही उन पर एक मोटरसाइकिल सवार ने ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान पांच गोलियां लगने से कांट्रेक्टर की मौत हो गई थी। इनमें से दो गोलियां कांट्रेक्टर के सिर, दो पेट और एक पीठ में लगी थी। दर्शन सिंगला प्रमुख तौर पर पीआरटीसी व अन्य सरकारी विभागों में ठेके पर मुलाजिम मुहैया कराता था।

आईजी पटियाला रेंज मुखविंदर सिंह छीना और एसएसपी वरुण शर्मा ने शुक्रवार सुबह पत्रकार वार्ता में बताया कि वारदात के तुरंत बाद एसपी (सिटी), एसपी (डी) की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया। साथ ही फौरी तौर पर इंटर स्टेट व इंटर जिला नाकाबंदी कराई गई और सारी पुलिस फोर्स को अलर्ट किया गया। पड़ोसी जिलों को भी इस वारदात के संबंध में सूचित किया गया। इस टीम ने मुस्तैदी से काम करते हुए 24 घंटे से कम समय में वारदात को हल करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पवन बजाज उर्फ रिंकू निवासी निवासी रायल सिटी नजदीक अर्बन एस्टेट पटियाला के तौर पर हुई है।

आरोपी को नाभा-पटियाला रोड पर गांव रौणी के नजदीक से काबू किया गया है। इसके पास से वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवाल्वर 32 बोर समेत पांच खाली कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। आईजी ने बताया कि दर्शन सिंगला सर्विस प्रोवाइडर का काम काफी बड़े स्तर पर करता था। आरोपी पवन बजाज उससे चिढ़ता था और वह बिजनेस में आगे निकलना चाहता था। आरोपी की फर्म का नाम मैसर्ज पवन बजाज था। दोनों में कारोबार को लेकर पिछले पांच सालों से खींचतान चल रही थीं।

यहां तक कि एक-दूसरे के खिलाफ दोनों ने कईं विभागों व फर्मों में शिकायतें भी दे रखी थीं। आरोपी ने कुछ समय पहले ही मेडिकल कालेज एंड अस्पताल सेक्टर-32 चंडीगढ़ में पैरा मेडिकल स्टाफ को ठेके पर रखने का कांट्रेक्ट लिया था। आरोपी ने बिजनेस में दुश्मनी के चलते दर्शन सिंगला की हत्या की साजिश रची और बकायदा रेकी करके फिर इसे अंजाम दिया। ताकि गलती की कोई संभावना न रहे। पुलिस के मुताबिक आरोपी पवन बजाज से अभी पूछताछ जारी है, जिसमें और खुलासे हो सकते हैं।

Latest News