.
PGT (Physics), Mr. Amit Kumar of Innocent Hearts School awarded with Global Teacher Award
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन मॉडल टाऊन के फिजिक्स अध्यापक अमित कुमार को अलर्ट नॉलेज सर्विसिज़ की ओर से ग्लोबल टीचर अवार्ड-2019 से समानित किया गया / यह अवार्ड समारोह 15 सितम्बर को गुडग़ांव में आयोजित किया गया /
..
इस अवार्ड समारोह में लगभग 70 देशों के अध्यापकों ने भाग लिया / विश्वभर के लगभग 1000 अध्यापकों ने इसके लिए नामांकन भरा जिसमें से लगभग 500 अध्यापकोंं को इस अवार्ड के लिए चयनित किया गया एवं जालन्धर से इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन मॉडल टाऊन से अमित कुमार का चयन किया गया / यह पुरस्कार उन्हें तुर्की के एबेसडर एवं ए.के.एस. के सी.ई.ओ. दिनेश कामरा ने प्रदान किया /
..
इस शानदार उपलब्धि पर इनोसैंट हाट्र्स की मैनेजमैंट तथा समूह स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाई दी / अमित कुमार एस.ओ.एफ. ओलिम्पियाड तथा खालसा कालेज की तरफ से भी बैस्ट टीचर का अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं / इसके अतिरिक्त बच्चों को पढ़ाने का तरीका भी अलग इस्लेमाल करते हैं / उनके द्वारा तैयार करवाए गए प्रोजैक्ट्स भी दो बार सी.बी.एस.ई. द्वारा चयनित किए गए हैं / अमित कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय डा. अनूप बौरी एवं शैली बौरी को दिया कि उन्हीं के प्रोत्साहन से वह (अमित कुमार) यह मुकाम हासिल कर सके /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
PGT (Physics), Mr. Amit Kumar of Innocent Hearts School awarded with Global Teacher Award


































