PTB News

Latest news
जालंधर के जिलाधीश डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जनता से की अपील, बड़ी ख़बर, भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा, डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने सेंचुरीदार मेजर पवन कुमार की मृत्यु पर व्यक्त किया ... जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने लिया मौजूदा हालात के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों का जायजा, जनता ... 2 दिन में घुटनों पर आया पाकिस्तान, फोन करके लगाई भारत से शांति की गुहार, हिमाचल के चिंतपूर्णी में भी गिरा पाकिस्तान का रॉकेट, धमाका सुन घरों से बाहर निकले लोग, सुबह-सुबह धमाकों से गूंजा जालंधर शहर, दिन में पहली बार हुआ हमला, जालंधर में जारी हुआ रेड अलर्ट, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पंजाब के किसानों ने लिया बड़ा फैसला, फिरोजपुर में घर पर गिरा ड्रोन, महिला से 3 झुलसे, , कहां-कहां सुनाई दी धमाकों की आवाज, पाकिस्तान ने फिर किया जम्मू, पठानकोट और फिरोजपुर पर ड्रोन से हमला, आर्मी ने आसमान में ही किये ध्वस्त...
Translate

जज साहब का AC ठीक न करना मिस्त्री को पड़ा भारी, पुलिस ने लगाई ऐसी धारा हो सकती है सात साल की जेल,

police arrested a mechanic for not fixing ac of judge in jharkhand

PTB Shocking News झारखंड : मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ रहा है। गर्मी ऐसी है कि सड़कें तंदूर बन गई हैं। मानों आसमान से आग बरस रही हो। ऐसे में गर्मी से बचने का एक ही सहारा AC या कूलर है। अगर, इतनी चुभती हुई गर्मी में AC या कूलर खराब हो जाए तो किसी को भी गुस्सा आना लाजमी है। ऐसा ही एक मजेदार वाकाया झारखंड से सामने आया है।

यहां एक जज साहब के घर का एयर कंडीशनर(AC) खराब हो गया। आरोप है कि AC ठीक न करने पर जज साहब ने पुलिस में मिस्त्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। जानकारी के मुताबिक, मामला पाकुड़ का है। यहां के एक जज साहब के कमरे का AC खराब हो गया था। ऐसे में उन्होंने पाकुड़ बाजार के पास एक AC मिस्त्री को फोन किया, लेकिन मिस्त्री नहीं आया।

परेशान होकर जज साहब ने कई बार AC मिस्त्री को फोन लगाया, लेकिन वह जज साहब के घर जाने के लिए टाल मटोल करता रहा। आखिर में गुस्साए जज साहब ने पाकुड़ नगर थाने में मिस्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। मामला जज साहब का था तो पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए मिस्त्री को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।

मिस्त्री के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि अब मिस्त्री का परिवार उसकी जमानत के लिए चक्कर लगा रहा है। मिस्त्री पर जो धाराएं लगाई गई हैं। उसके तहत उसे सात साल की सजा और जुर्माना हो सकता है। मिस्त्री हरिणडांगा बाजार का रहना वाला है और उसका नाम अरमान मलिक है।

Latest News