PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, सस्ते हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल,

prices of petrol diesel will be cheaper due to drop in crude oil prices

PTB Big News नई दिल्ली : अगर तेल कंपनियां अपने वादे के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के अनुसार पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों को तय करेंगी तो फिर आगामी एक दिसंबर से पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट संभव है / अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (कच्चे तेल) की कीमतों में लगभग 6 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है / अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे जा गिरी है /

पेट्रोलियम मामलों के विशेषज्ञ एवं पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन, पंजाब (पीपीडीएपी) के प्रवक्ता ने कहा है कि तेल की मौजूदा कीमतों के मुताबिक अगर तेल कंपनियां कीमत में छह फीसद की कटौती करती है तो पेट्रोल की कीमत में पांच रुपए प्रति लीटर के लगभग और डीजल की कीमतों में चार रुपए प्रति लीटर के लगभग गिरावट आ सकती है /

उन्होंने कहा कि हालांकि तेल कंपनियों की तरफ से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों से जोड़कर डेली प्राइसिंग फॉर्मेट लगभग 5 वर्ष पहले शुरू किया गया था, जिसके मुताबिक रोजाना तेल की कीमतों में बदलाव होता था, लेकिन बीते कुछ महीनों से तेल की कीमतों में लगभग एक पखवाड़े के बाद बदलाव किया जा रहा है / उसके मुताबिक एक दिसंबर को अगर तेल कंपनियां अपना वादा निभाएंगी तो तेल की कीमतों में गिरावट आनी तय है /