.
.
PTB Big Accident News bhopal 7 dead including 6 school children deadly road accident in satna
10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से हुए घायल, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ मध्यप्रदेश / सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले के अधीन पड़ते बिरसिंहपुर गांव में आज सुबह के समय एक भीषण सड़क हादसा हो जाने से छह बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है /
.
.
जानकारी के अनुसार घटना सुबह नौ बजे की है / बताया जा रहा है की यह हादसा बस और स्कूल वैन में हुई भयानक टक्कर के कारण हुआ है / यह सभी बच्चे लकी कॉन्वेंट स्कूल के बताए जा रहे हैं /
.
.
घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जिला प्रशाशन के अधिकारी व स्थानीय लोगों ने मिलकर बस और स्कूल वैन में फंसे सभी बच्चों को लोगों को बाहर निकला और अस्पताल में भर्ती करवाया / वैन के ड्राइवर ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया / घटना का कारण बस की तेज रफ्तार बताई जा रही है /
.
.
फ़िलहाल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है व जाँच की जा रही है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
PTB Big Accident News bhopal 7 dead including 6 school children deadly road accident in satna































