.
.
.
PTB Big Accident News Uncontrollable highway refraction truck Punjab rupnagar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ रूपनगर : पंजाब के रूपनगर नैशनल हाईवे पर उस समय बड़ा हादसा होते होते टल गया जब हाईड्रोजन गैस के सिलैंडरों से भरा ट्राला सड़क पर यूटर्न लेने के दौरान पलट गया और देखते ही देखते उसे आग लग गई /
.
.
ट्राला चला रहे चालक के अनुसार वह नंगल से धूरी के लिए हाईड्रोजन गैस का सिलैंडर लेकर जा रहा था की वह जब नेशनल हाइवे पर सड़क से यूटर्न लेने लगा तो वह ट्राले की तेज गति के चलते अपना नियंत्रण खो बैठा और देखते ही देखते ट्राला पलट गया / जिसके बाद उसे आग लग गई /
.

.
इस हादसे में वह बाल-बाल बच गया / यही नहीं यह सारी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई / फ़िलहाल आग लगने के फौरन बाद दमकल विभाग को व स्थानीय पुलिस को इसकी सुचना दी गई जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने तुरंत फुर्ती दिखते हुए ट्राले को लगी आग पर काबू पा लिया / मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि हादसा चालक की गल्ती के कारण हुआ है व जाँच की जा रही है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News Uncontrollable highway refraction truck Punjab rupnagar




































