.
.
PTB Big Breaking News himachal pradesh solan dalit man kidnapped in nalagarh beaten by youth
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र रामशहर में एक दलित युवक पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है / घटना 24 मार्च की बताई जा रही है /
.
.
जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने पीड़ित युवक को पहले किडनैप किया और उसके बाद जंगल में ले जाकर उस पर तेज धार हथियारों और डंडों से हमला कर दिया गया / हमले में पीड़ित युवक की टांगें और हाथ टूट गए / हमलावरों ने युवक की एक आंख भी फोड़ डाली /
.
.
हमलावरों ने उसे मृत सोच कर जंगल में ही फेंक दिया था / आसपास के लोगों ने बेहोश हालत में पड़े युवक को पहले रामशहर अस्पताल में भर्ती कराया / डॉक्टरों ने घायल युवक की हालत को देखते हुए उसे नालागढ़ के सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया /
.
नालागढ़ में स्थित डॉक्टरों ने पीड़ित युवक की हालत को ज्यादा गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है / अब भी पीड़ित का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है / फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है /
.
.
आपको बता दें कि इससे पहले भी राम शहर में एक दलित अध्यापक पर इसी तरह जब वह स्कूल से छुट्टी करके अपने घर जा रहा था तो रास्ते में उसका रास्ता रोककर उसके ऊपर भी जानलेवा हमला किया गया था / 15 दिनों में राम शहर में दलित युवक के ऊपर हमले की यह दूसरी घटना है / दलित युवकों पर हमले के बाद दलित समाज के लोगों में खासा रोष देखा जा रहा है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News himachal pradesh solan dalit man kidnapped in nalagarh beaten by youth






































