.
.
PTB Big Breaking News punjab news baby scorching with 2 women
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अबोहर : आज अबोहर के अधीन पड़ते गुरदयाल नगर में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब इलाके के एक घर की रसोई में गैस लीकेज होने से घर में आग लग गई / इस भयानक हादसे में घर के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए /
.
.
जानकारी के अनुसार इस हादसे में घर की 2 महिलाओं सहित एक मासूम बच्चा झुलस गया / बताया जा रहा है कि घर के घायल सदस्यों में तारावंती (48) पत्नी बृज लाल सुबह अपनी देवरानी कौशल्या (36) पत्नी प्रदीप कुमार व 3 माह के बच्चे के साथ रसोई में खड़ी थी तो अचानक गैस चूल्हा चलाने पर गैस लीक हो गया जिसके कारण सिलेंडर में आग लग गई /
.
.
बताया जा रहा है की आग इतनी भयानक थी कि तीनों बुरी तरह झुलस गए / सभी परिजनों ने तुरंत उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया / जहां तीनों की हालत को गंभीर देखते हुए फरीदकोट रैफर कर दिया गया है /
.
.
घटना कि सूचना मिलने ही मौके पर स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची व घटना संबंधी मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है / इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News punjab news baby scorching with 2 women






































