.
.
PTB Big Breaking News National jammu kashmir shopian encounter two terror dead
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के इमाम साहब गांव में शुक्रवार को तलाशी और घेराबंदी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गई / इस मुठभेड़ में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया है / जानकारी के अनुसार सभी आतंकी एक तीन मंजिला बिल्डिंग में छिपे हुए हैं, जहां से वे लगातार सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर रहे हैं /
.
.
पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना पर इमाम साहिब शोपियां में तड़के संयुक्त तलाशी अभियान चलाया / पुलिस के अनुसार सुरक्षा बल लक्षित स्थान की ओर बढ़ रहे थे, तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरु कर दी / सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरु हो गयी /
.
.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों के होने की आशंका है / मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल रवाना कर दिया गया है / इस बीच किसी तरह की अफवाह पर रोक लगाने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी गयी है / आपको बता दें इससे पहले 25 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहारा कस्बे में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए थे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News National jammu kashmir shopian encounter two terror dead






































