.
.
PTB Big Breaking News National fani storm hits odisha coast rain with strong winds high alert continues
देश के यह राज्य इस तूफ़ान से हो सकते हैं प्रभावित, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ भुवनेश्वर : ओडिशा में ‘फानी’ तूफान ने दस्तक दे दी है / चक्रवात ‘फ़ोनी’ ओडिशा तट से टकरा गया है / मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा के पुरी समेत कई इलाकों में 200 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं / इसका असर सुबह 11 बजे तक रहने का अनुमान है / निचली बस्तियों में पानी भर गया है / मौसम विभाग के मुताबिक, यह बंगाल से होता हुआ बांग्लादेश की तरफ बढ़ेगा ऐसे में पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाकों में भी चेतावनी जारी कर दी गई है /
.
.
ओडिशा में एहतियात के तौर पर 15 जिलों से 11 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है / यह 20 साल में ओडिशा से टकराने वाला सबसे खतरनाक तूफान है / एनडीआरएफ की 28, ओडिशा डिजास्टर मैनेजमेंट रैपिड ऐक्शन फोर्स की 20 यूनिट और फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट के 525 लोग रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैयार हैं / इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की 302 रैपिड रेस्पॉन्स फोर्स टीम तैनात की गई हैं / इमरजेंसी नंबर जारी कर दिए गए हैं / ओडिशा- 06742534177, गृह मंत्रालय- 1938, सिक्युरिटी- 182।
.
गृह मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी ने फानी तूफान से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग की / इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के आधिकारी ने बताया कि 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद यह पहली बार होगा, जब राज्य इतने भीषण तूफान का सामना करेगा / 1999 में आए सुपर साइक्लोन में 10 हजार लोगों की जान चली गई थी / उस तूफान की रफ्तार 270-300 किलोमीटर प्रति घंटा की थी / वहीं, फानी तूफान करीब 4-6 घंटे तक बेहद भीषण बना रहेगा / इसके बाद यह धीरे-धीरे कमजोर होगा /
.
तटरक्षक बल ने कहा है कि चक्रवाती तूफान फोनी को देखते हुए 34 राहत दलों और चार तटरक्षक पोतों को राहत कार्य के लिए तैनात किया गया है / नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने दिल्ली में कहा कि नौसेना के पोत सहयाद्री, रणवीर और कदमत को राहत सामग्री और चिकित्सा दलों के साथ तैनात किया गया है / ये चक्रवात के तटीय इलाके से गुजरने के फौरन बाद राहत कार्य शुरू कर देंगे /
तूफान दोपहर के आसपास पुरी पहुंचेगा / इसके बाद पश्चिम बंगाल का रुख करेगा / इसका असर आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के उत्तर-पूर्व इलाकों में भी दिखेगा / चक्रवात से ओडिशा के 14 जिले प्रभावित होंगे / इसमें पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपारा, बालासोर, भदरक, गंजम, खुर्दा, जाजपुर, नयागढ़, कटक, गाजापटी, मयूरभंज, ढेंकानाल और कियोंझार शामिल हैं / इन जिलों के करीब 10 हजार गांव चक्रवात से प्रभावित होंगे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News National fani storm hits odisha coast rain with strong winds high alert continues






































